सचिन के फैन हैं आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
सिडनी, 6 अक्टूबर: भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के वैसे तो दुनिया भर में फैन हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में कितने खिलाड़ी उनके मुरीद हैं, यह जानना है तो सचिन के मुम्बई स्थित रेस्त्रां में चले जाइये। इस रेस्त्रां में सचिन ने एक जर्सी सजा रखी है1 जर्सी पर लिखा एक-एक शब्द ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में सचिन के प्रति प्रेम दर्शाता है।
जर्सी पर लिखा है, "सचिन के लिए, जिनके जैसा हम सभी बनना चाहते हैं।" ये शब्द ऑस्ट्रेलियाई खिलाडि़यों ने 2006 में विशेष न्योते पर भोजन पर पहुंचने पर लिखे।
सचिन के इस आलीशान रेस्टोरेंट के एक कोने में शीशे के भीतर आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की एकदिवसीय जर्सी सजाई गई है। आस्ट्रेलियाई एकदिवसीय टीम के सदस्यों ने उस पर हस्ताक्षर भी किये हैं।
क्रिकेट लेखक बेन डोरेस और राबर्ट क्रेडॉक के मुताबिक दोस्तों की लंबी-चौड़ी फेहरिस्त के बावजूद सचिन के विदेशी दोस्तों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाडि़यों के नाम ऊपर हें। इन लेखकों के मुताबिक सचिन को तोहफे में दी गई जर्सी पर सायमंड्स ने जो कुछ लिखा था उसमें आस्ट्रेलियाई टीम के बाकी सदस्यों की भी सहमति थी। इससे साफ है कि आस्ट्रेलियाई टीम सचिन की कितनी बड़ी मुरीद है। साथ ही साथ इससे यह भी साबित होता है कि सचिन विश्व क्रिकेट में किस ऊंचाई तक पहुंच चुके हैं।
मुरीद होने के साथ-साथ आस्ट्रेलियाई टीम के ज्यादातर सदस्य सचिन के बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। इनमें ग्लेन मैक्ग्राथ, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वार्न और डेमियन फ्लेमिंग जैसे पूर्व और ब्रेट ली, रिकी पोंटिंग और माइकल हसी जैसे मौजूदा खिलाड़ी शामिल हैं।
आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली टेस्ट श्रंखला में सचिन वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के सबसे अधिक टेस्ट रनों के रिकार्ड के करीब हैं। मात्र 77 रनों के साथ सचिन वो तोड़ सकते हैं। सचिन के नाम दर्ज होने वाले इस रिकार्ड को लेकर फ्लेमिंग खासे उत्साहित हैं। फ्लेमिंग का कहना है कि उन्होंने तकनीक और निरंतरता के मामले में सचिन को हमेशा लारा से बेहतर माना है। अगर वह यह रिकार्ड आस्ट्रेलिया के खिलाफ तोड़ते हैं तो सबसे ज्यादा खुशी उन्हे ही होगी।"
आस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक नौ शतक लगा चुके सचिन के खाते में शामिल होने वाले एक और रिकार्ड को लेकर वार्न ने भी कुछ ऐसी ही बात कही। उन्होंने कहा, "सचिन मेरे लिए हमेशा शीर्ष पर रहे हैं। उनके नाम और कई रिकार्ड जुड़ेंगे। जाहिर है इसके लिए उन्हें सबसे अधिक रनों का रिकार्ड तोड़ना ही होगा।" यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के कई अन्य खिलाड़ी भी सचिन के फैन हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications