भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया
दांबुला, 20 अगस्त: बेहतरीन गेंदबाजी के बाद लड़खड़ाये भारतीय बल्लेबाजों ने आखिर कार दूसरा एकदिवसीय मैच जीत ही लिया। मैच में भारत ने श्रीलंका को तीन विकेट से हराया। मैन आफ दि मैच जहीर खान को मिला है।
श्रीलंका के खिलाफ खेले गये इस मैच से भारतीय क्रिकेट प्रेमी बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं। वो इसलिए क्योंकि टीम के बल्लेबाज एक बार फिर मेंडिस और मुरलीधरन के खौफ के शिकार हुए। खराब बल्लेबाजी के चलते भारत 143 रनों का लक्ष्य 39।4 ओवर में पूरा कर पाया।
मामूली स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने मात्र 17 रनों पर अपने दो विकेट गंवा दिए। उसके बाद मात्र 52 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट युवराज सिंह का गिरा। विराट कोहली तब आउट हुए जब टीम का स्कोर 75 रन था।
रोहित शर्मा के बल्ले से एक भी रन नहीं निकला। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 39 और एस बद्रीनाथ ने 27 रन बनाये।
इससे पहले सुबह भारत ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम ने मात्र 11 रन पर अपने शुरुआती चार विकेट गंवा दिए। मात्र 44 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों तुषारा और कुलसेकरा ने सातवें विकेट के लिए 74 रनों की भागीदारी कर स्थिति में थोड़ा सुधार किया। पारी के 39 वें ओवर में श्रीलंका की पारी 142 रनों पर सिमट गई।
भारत की ओर से जहीर खान ने चार और प्रवीण कुमार ने तीन विकेट लिए जबकि श्रीलंका की ओर से तुषारा ने महत्वपूर्ण 44 रन जोड़े। भारतीय पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने मात्र 17 रनों पर इरफान पठान और सुरेश रैना के विकेट गंवा दिए। युवराज सिंह एक और विराट कोहली सात रन बनाकर मैदान पर हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications