For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'इंडो-आस्ट्रेलिया मैच के दौरान दिखे गाली-गलौज तो हैरान मत होना'

सिडनी| गुरूवार को होने वाले सुपर सेमीफाइनल के लिए आस्ट्रेलिया और इंडिया दोनों ने कमर कस ली है। जहां दोनों टीमें इस जंग को जीतने के लिए नेट पर जमकर पसीना बहा रही हैं वहीं दूसरी ओर इस मैच के दौरान आपको हो सकता है कि खिलाड़ियों के बीच में भिंड़त, छींटा-कशीं और गाली-गलौज भी देखने को मिले।

और इस बात के लिए दोनों ही टीमें शायद मानसिक तौर पर तैयार हैं, हालांकि बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के सदस्यों के लिए कुछ गाइडलाइंस तय की गई हैं लेकिन खेल तो खेल है और मैदान पर खिलाड़ी भावावेश में बहुत कुछ कर जाते हैं लेकिन उनका कंट्रोल कितना अपने ऊपर रहता है, यह तो कल के मैच के दौरान ही पता चलेगा।

वैसे बीसीसीआई की बातों का असर विराट कोहली जैसे आक्रामक खिलाड़ियों पर भी होता है जिसका ताजा उदाहरण बांग्लादेश के साथ क्वार्टर मैच में दिखा था जब रूबेल ने कोहली को सस्ते में आउट करके जमकर छींटाकशी की थी लेकिन विराट ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया था।

रोहित-विराट को मिली हिदायत

फिलहाल टीम इंडिया के आक्रमक खिलाड़ी विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा को स्पेशल हिदायत दी गई है ऐसा सुनने में आया है तभी तो रोहित शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया इस मैच में छींटाकशी का प्रयोग कर सकता है, मुझे लगता है कि यह खेल का हिस्सा है लेकिन उम्मीद करता हूं कि वे सीमा का उल्लंघन नहीं करेंगे। एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर हम सभी अपनी सीमा जानते हैं जिसका उल्लंघन हमें नहीं करना चाहिए।

धोनी के पास 'अश्विन' है... जो करेंगे कंगारूओं का काम तमाम

उल्लेखनीय है कि टेस्ट श्रृंखला के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच अक्सर बहस और छींटाकशी देखने को मिली थी। रोहित खुद टेस्ट श्रृंखला में एक मौके पर आस्ट्रेलियाई के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर से उलझ पड़े थे तो वहीं विराट कोहली तो टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज में कई बार आस्ट्रेलियाईयों से उलझते दिखे।

सेमीफाइनल के दौरान विराट के सामने नहीं आयेंगी अनुष्का?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+