सिडनी। क्रिकेट के मैदान पर अपनी खेल से लोगों का दिल जीतने के बाद कमेंट्री बॉक्स में अपनी एक विशेष पहचान रखने वाली रिची बेनॉड का 84 वर्ष की उम्रर में निधन हो गया। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के साथ दुनियाभर के क्रिकेटरों के लिए लेजेंड माने जाने वाले बनॉड कैंसर से जूझ रहे थे।
बनॉड के निधन पर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ बिताये समय और यादों को ट्विटर पर साझा किया। सचिन ने कहा कि बनॉड के बेहतरीन इंसान थे।
#RIPRichie Wonderful personality who was always warm and encouraging. Had great insights on the game (1/3)
— sachin tendulkar (@sachin_rt) April 10, 2015 fondly remember our discussion on the art of leg spin along with Official @ShaneWarne in Sharjah. Last spoke to him late last year. (2/3)
— sachin tendulkar (@sachin_rt) April 10, 2015 Was not well but full of enthusiasm. Great loss to the world of cricket. Heartfelt condolences to Richie's family and friends (3/3)
— sachin tendulkar (@sachin_rt) April 10, 2015 बनॉड ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। बनॉड ने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी के चलते क्रिकेट की दुनिया में अपना डंका बजाया था। 1964 में क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद बनॉ़ ने पत्रकारिता को अपना पेशा चुना। बनॉड ने 63 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से 28 में उन्होंने टीम की कमान भी संभाली है।
बनॉड ने 2005 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच के लिए आखिरी बार कमेंट्री की थी। हालांकि 2013 तक बनॉड ने आस्ट्रेलियाई चैनल 9 के लिए काम करना जारी रखा था। नवंबर 2013 में बनॉड को अपने त्वचा के कैंसर के बारे में पता चला, जिससे वह काफी समय तक लड़ते रहे।
200 विकेट और 2000 रन बनाने वाली पहले खिलाड़ी
बनॉड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 259 मैच खेले जिसमें उन्होंने 945 विकेट लिए, यही नहीं उन्होंने 11719 रन भी बनाये, इनमें उन्होंने 23 शतक जमाये। बनॉड ने 36.50 के औसत से रन बनाये। यही नहीं बनॉड पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट मैचों में 200 विकेट के साथ 2000 रन भी बनाये हैं।
बतौर कप्तान कोई सीरीज नहीं हारी
बनॉड को एक बेहतरीन कप्तान के तौर पर जाना जाता था। उनकी कप्तानी ने ऑस्ट्रेलिया ने कोई सीरीज नहीं गंवाई है। बनॉड की कप्तानी के दौरान उन्होंने 5 सीरीज जीती जबकि 2 सीरीज को ड्रा कराने में भी सफल हुए थे।
खेल के दौरान ही बीबीसी से किया ट्रेनिंग कोर्स
1956 में एशेस सीरीज के दौरान बनॉ़ ने बीबीसी से अपना ट्रेनिंग कोर्स पूरा किया और अपना कैरियर बतौर रेडियो कमेंटेटर शुरु किया। 1960 में बनॉड ने बीबीसी रेडियो पर पहली बार कमेंट्री की जबकि 1963 में पहली बार उन्होंने टीवी पर कमेंट्री करना शुरु किया।