For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महज 29 साल में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, पिता के नाम है 931 विकेट

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में कई बार देखा गया है कि किसी खिलाड़ी की कई पीढ़ियां इस खेल से जुड़ी रही और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व भी किया। इस दौरान कई बार हुआ है कि परिवार की एक पीढ़ी दूसरे से ज्यादा कामयाब साबित होती है। ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज क्रेग मैकडरमॉट के मामले में भी देखा गया। क्रेग मैकडरमॉट ने अपने पूरे करियर के दौरान 931 विकेट हासिल किये लेकिन उनके बेटे एलिस्टर मैकडरमॉट ने 29 साल की उम्र में संन्यास ले लिया। एलिस्टर ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान करते हुए कहा कि वह चोटों के चलते क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

उल्लेखनीय है कि एलिस्टर भी अपने पिता की तरह ही एक तेज गेंदबाज थे और उन्होंने 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 75 विकेट हासिल किये थे, इसके साथ ही 27 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 48 और 25 टी20 मैचों में 29 विकेट लिये। एलिस्टर पिछले काफी समय से चोटों से जूझ रहे थे। उन्होंने महज 18 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया था और साल 2009 में डेब्यू के बाद वो 2011 में ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने के बेहद करीब थे। यही नहीं उन्होंने अपनी टीम क्वींसलैंड के साथ शेफील्ड शील्ड और वनडे खिताब भी जीता।

और पढ़ें: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर ICC का बड़ा ऐलान, कहा- शेड्यूल में नहीं होगा बदलाव

इस दौरान ब्रिसबेन हीट के सदस्य रह चुके एलिस्टर जब 22 साल के हुए तो उसके बाद उन्हें चोटों ने घेर लिया जिसका प्रभाव उनके करियर पर भी देखने को मिला और वो कई तरीके के शारीरिक और मानसिक दबाव से गुजरे जिसके बाद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया और शुक्रवार को उन्होंने इसका ऐलान भी कर दिया।

एलिस्टर मैकडरमॉट ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि वह अभी भी क्रिकेट से जुड़े रहेंगे। हालांकि वह अपने परिवार के साथ समय गुजारने का फैसला किया है और खिलाड़ियों को क्रिकेट कोचिंग पर भी ध्यान देंगे।

और पढ़ें: Viral Video: घर में बर्तन मांजते नजर आये युवराज सिंह, देखें किसने बनाया मजेदार वीडियो

गौरतलब है एलिस्टर के छोटे भाई बेन मैकडरमॉट ऑस्ट्रेलिया के लिये 12 टी20 मैच खेल चुके हैं। आपको बता दें कि एलिस्टर के पिता क्रेग मैकडरमॉट ने ऑस्ट्रेलिया के लिये 71 टेस्ट मैचों में 291 विकेट झटके और 138 वनडे मुकाबलों में 203 लोगों को अपना शिकार बनाया। क्रेग ने 174 फर्स्ट क्लास मैचों में 677 विकेट लिये और साथ ही उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 254 विकेट चटकाए।

Story first published: Saturday, August 1, 2020, 5:57 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+