Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर टिम काहिल ने बांधे 'लीजेंड' कोहली की तारीफों के पुल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के 64 दिन लंबे दौरे के लिए पहुंच चुकी है। ब्रिसबेन के गाबा मैदान से पहले टी 20 मैच के साथ ही दौरे का आगाज हो जाएगा। तीन मैचों की सीरीज का ये मैच 21 नवंबर को खेला जाएगा। इसी बीच अपने इस व्यस्त दौरे पर कुछ समय निकालकर विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर टिम काहिल से मुलाकात की।

काहिल ऑस्ट्रेलिया की फुटबॉल टीम के सदस्य होने के अलावा प्रीमियर लीग के क्लब इर्वटन की ओर से भी खेलते हैं। वे एक स्ट्राइकर हैं। टिम ने इस मुलाकात की फोटो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। इस मुलाकात में टिम ने विराट का शुक्रिया अदा किया है क्योंकि विराट ने इस फुटबॉलर के भारत में आकर खेलने के फैसले पर अपना सपोर्ट दिया है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर के साथ ही टिम ने लिखा है कि- "आपके साथ मुलाकात करते हुए खुशी हुई। जो काम आप भारत में क्रिकेट की पिच पर और बाहर कर रहे हैं, उसके लिए मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं। भारत में खेलने के मेरे फैसले को सहयोग करने के लिए आपका धन्यवाद।" इस दौरान टिम ने कोहली को 'लीजेंड' कहा।

आपको बता दें कि टिम इंडियन सुपर लीग की फ्रैंचाइजी जमशेदपुर एफसी की ओर से खेलते हैं। भारतीय क्लब के लिए वे अब तक 6 बार खेले हैं जिसमें से अब तक केवल एक ही बार गोल उन्होंने दागा है।

इससे पहले बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रैक्सिट सेशन की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर अपलोड की जिसमें ऋषभ पंत और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी नजर आए।

इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विराट कोहली की एक तस्वीर पोस्ट कि और कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली गाबा के मैदान में दौड़ते हुए। बता दें कि भारतीय टीम को इसी मैदान में ही अपना मैच खेलना है।

कुल मिलाकर इस हाईवोल्टेज दौरे पर सबको कुछ धमाकेदार क्रिकेट की उम्मीद है। विश्व से पहले भारत का यह आखिरी बड़ा दौरा भी है। इस दौरान खासकर युवा खिलाड़ियों को परखने का शानदार मौका रहेगा।

Story first published: Monday, November 19, 2018, 10:33 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+