For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवी ने किया पंत का बचाव तो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बोला- यह बड़े लोगों का क्रिकेट है

नई दिल्ली। युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत पर आए दिन क्रिकेट जगत से कई दिग्गजों द्वारा टिप्पणी होते हुए दिख रही है। अपने खराब शाॅट सिलेक्शन के कारण पंत आलोचनाओं का शिकार बनते जा रहे हैं। टीम को जब उनकी जरूरत पड़ना महसूस हुई तो पंत उम्मीद मुताबिक सही नहीं उतरे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई 3 टी20 मैचों की सीरीज दाैरान यह देखने को मिला जब वह दूसरे मैच में 4 तो आखिरी मैच में 19 रन बनाकर चलते बने। उनकी बल्लेबाजी पर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स ने भी तंज कसा है।

डीन जोन्स ने ट्विट करते हुए लिखा, 'आखिर पंत द्वारा की जा रहीं गलतियां बाकी युवा क्रिकेटरों से अलग कैसे हो सकती हैं? यह बड़े लोगों का क्रिकेट है। मुझे मालूम है कि वह युवा हैं, लेकिन उन्हें यह सच्चाई जानने की जरूरत है। उन्हें अपने ऑफ साइड के खेल में सुधार लाने की भी जरूरत है।'जोन्स ने पंत को यह बात युवराज सिंह के बयान पर जवाब देते हुए सुनाई है। जोन्स ने इस ट्वीट के साथ ना पंत को लताड़ लगाई है बल्कि यह समझाने का प्रयास भी किया है कि लगातार माैके मिलने के बावजूद आप हर बार वही गलती नहीं दोहरा सकते जो आपके लिए खतरा पैदा कर सके।

21 साल के पंत 11 टेस्ट, 12 वनडे और 20 टी20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं। पंत को नंबर-4 के लिए भी तैयार किया जा रहा परंतु वह अभी तक यहां भूमिका निभाने में असमर्थ दिख रहे हैं। बता दें गैर-जिम्मेदाराना बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ इशारों ही इशारों में पंत को चेतावनी दे चुके हैं। हालांकि इसके बावजूद पंत की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Story first published: Thursday, September 26, 2019, 13:05 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+