For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शेन वाॅटसन का इंस्टाग्राम हुआ हैक, 45 मिनट में 24 अश्लील तस्वीरें हुईं पोस्ट

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शेन वाॅटसन उस समय मुसीबत में फंस गए जब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया। सिर्फ इंस्टाग्राम अकाउंट ही नहीं बल्कि ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ। हालांकि जब उन्होंने ट्विटर के लिए शिकायत की तो तुरंत उसे बचाया गया लेकिन इंस्टाग्राम को सही समय रहते सुरक्षित नहीं किया गया। लिहाजा हैकर ने वाॅटसन के इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं जिसे देख उनके फैंस भी एकदम हैरान रह गए।

फैंस से मांगी माफी

वाॅटसन ने इंस्टाग्राम पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट होने पर ट्वीट के जरिए अपने फैंस से माफी मांगी साथ ही इंस्टाग्राम कंपनी को लताड़ा। वाॅटसन ने मंगलवार को पहला ट्वीट करते हुए लिखा- मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो अवैध तस्वीरें पोस्ट की गई हैं, उनके लिए सभी से मेरी माफी। पहले शुक्रवार को मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया और अब आज इंस्टाग्राम। जब इस तरह की चीजें होती हैं तो इंस्टाग्राम को बहुत जल्दी मदद करने की जरूरत होती है। यह बहुत लंबा रास्ता तय कर रहा है!

इंस्टाग्राम से की शिकायत

वॉटसन ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ''पिछले शुक्रवार को ट्विटर ने बहुत ही जल्दी मेरे हैक अकाउंट को ठीक कर दिया था लेकिन इंस्टाग्राम को ठीक होने में काफी समय लग रहा है। कहां हो आप इंस्टाग्राम।'' बता दें कि इस दूसरे ट्वीट के बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैकर से बचा लिया गया है। हैकर द्वारा पोस्ट की गई सभी अश्लील तस्वीरें हटा दी गई हैं। वॉटसन के इंस्टाग्राम अकाउंट से 45 मिनट में करीब 24 अश्लील पोस्ट शेयर की गई थीं।

लाखों हैं फोलोअर्स

लाखों हैं फोलोअर्स

वॉटसन इन दिनों भारत में हैं और 21 घंटे पहले (14 अक्टूबर) उनके अकाउंट से एक इवेंट की फोटो शेयर की गई थी, जिसके बाद आज (15 अक्तूबर) को उनका ऑफिशियल अकाउंट हैक हो गया। वॉटसन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। चेन्नई में इवेंट के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर चल रही चर्चा पर अपना पक्ष भी रखा। वॉटसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। धौनी की कप्तानी में खेलने वाले वॉटसन ने कहा कि धौनी को कब संन्यास लेना चाहिए इसका फैसला उन पर ही छोड़ देना चाहिए।

Story first published: Tuesday, October 15, 2019, 19:32 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+