For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बॉल टेंम्परिग विवाद: ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटाने के लिए कहा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा और शर्मनाक विवाद सामने आया है। दरअसल तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट को बॉल टेम्परिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया। कैमरन बेनक्रॉफ्ट को गेंद के शेप को बिगाड़ने के लिए जेब से चिप जैसे ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल करते देखा गया, जिसे उन्होंने बाद में अपनी ट्राउजर में छिपाने की कोशिश की। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद खुद कप्तान स्मिथ ने स्वीकार किया कि उन्होंने बॉल टेम्परिंग के लिए प्लान बनाया था।

लेकिन अब स्मिथ के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटाने के लिए कहा है। जी हां, दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जांच की बात कहने के कुछ घंटे बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार का बयान आया है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बोर्ड से कप्तान के रूप में स्टीवन स्मिथ को हटाने के लिए कहा है।

देश के प्रधान मंत्री माल्कॉम टर्नबुल ने भी इसे चौंकाने वाली घटना बताया है। टर्नबुल ने कहा, "हम सभी सुबह सुबह दक्षिण अफ्रीका से आ रहीं इन खबरों से निराश हुए हैं। टर्नबुल ने आगे कहा कि "यह पूरी तरह से विश्वास से परे लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम धोखाधड़ी में शामिल थी।"

टर्नबुल ने कहा "मैंने कुछ समय पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन डेविड पिवेर के साथ बात की है और मैंने उन्हें स्पष्ट रूप से अपनी निराशा और दक्षिण अफ्रीका की घटनाओं के बारे में मेरी चिंता व्यक्त की है। अब ये उनकी जिम्मेदारी है कि वे इससे निपटें। लेकिन मैं पूरे देश से कहना चाहता हूं कि जो कि जो लोग भी दोषी हैं उन पर मैं जल्द ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा निर्णायक कार्रवाई करने की आशा करता हूं।"

ऑस्ट्रेलियाई खेल आयोग (एएससी) के प्रमुख जॉन वाइली, एएससी बोर्ड और सीईओ केट पामर ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से कहा है कि टीम के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि "एएससी खेल में किसी भी रूप की धोखाधड़ी की निंदा करता है।"

ऑस्ट्रेलियाई खेल आयोग ने कहा है कि "ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपराध स्वीकार कर लिया है। एएससी उसे कप्तान के रूप में तुरंत हटने का आदेश देता है। स्मिथ ही नहीं बल्कि उन सभी को हटाने के लिए कार्रवाई होगी जिसने इस घटना का नेतृत्व किया चाहें वो कोचिंग स्टाफ हो या टीम का सदस्य। ये तब तक रहेगा जब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जांच पूरी नहीं कर लेता है।"

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा था कि बोर्ड गेंद से छेड़छाड़ के मामले की जांच करेगा और कैमरन बैनकॉफ्ट द्वारा स्वीकार किए गए आईसीसी के चार्ज से अलग राष्ट्रीय टीम के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

Story first published: Sunday, March 25, 2018, 12:32 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+