For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: धोनी को देखने पहुंचे 12,000 लोग तो ऑस्ट्रेलिया का पत्रकार हुआ हैरान

IPL 2019: MS Dhoni led CSK Practice match attended by 12000 fans | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। मैदान पर जब उतरते हैं तो फैंस की जुबां पर बस एक ही शब्द रहता है, धोनी..धोनी...धोनी। मानो जैसे उनके लिए धोनी किसी भगवान से कम नहीं हों। तभी तो कई बार फैंस उनके पैर छूने के लिए सुरक्षा का घेरा तोड़ते हुए मैदान पर पहुंच जाते हैं। आईपीएल सीजन 12 की शुरूआत भी 23 मार्च को हो रही है। पहला मुकाहला चेन्नई और राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलूर के बीच होगा। धोनी के फैंस के लिए खास बात यह कि चेन्नई का मुकाबला भी उसके ही होम ग्राउंड चेपक स्टेडियम पर है। लेकिन, उससे पहले ही चेन्नई में धोनी के प्रति खूब दिवानगी दिख रही है। दिवानगी भी ऐसी की जिसे देख ऑस्ट्रेलिया का एक खेल पत्रकार भी हैरान रह गया।

रविवार के दिन चन्नई टीम ने चिदंबरम स्टेडियम में मैच प्रैक्टिस की। यहां धोनी भी शामिल हुए। धोनी ने जैसे ही मैदान पर कदम रखा तो पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी नाम से गूंज उठा। हैरानी भरी बात यह है कि धोनी को देखने के लिए 12,000 लोग स्टेडियम में आकर बैठ गए। मानो की ऐसा था कि यहां कोई खिलाड़ी प्रैक्टिस करने नहीं आए बल्कि मैच खेलने आए हों। धोनी के प्रति ऐसा प्यार दर्शाता है कि उनका कोई सानी नहीं है। यह है कि इस आईपीएल सीजन में धोनी काफी सुर्खियों में रहने वाले हैं। इसका कारण यह भी हो सकता है कि वह इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लें तो इसके चलते उनके फैंस कोई भी ऐसा लम्हा मिस नहीं करना चाहते जहां धोनी हों। धोनी की फैन फोलोविंग देख ऑस्ट्रेलियन के अनुभवी क्रिकेट राइडर पीटर लैलोर को भी हिलाकर रख दिया।

राइडर पीटर ने चेन्नई के ट्वीटर अकाउंट से अपने ट्वीटर आकाउंट पर धोनी का मैच प्रैक्टिस वीडियो शेयर किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे धोनी का स्वागत करने के लिए 12,000 से भी अधिक लोग स्डेडियम में माैजूद हैं। बता दें कि पीटर पिछले 30 सालों के क्रिकेट के ऊपर आर्टिकल लिखते हैं। खेल जगत के मशहूर पत्रकारों में उनकी गिनती की जाती है।

Story first published: Monday, March 18, 2019, 11:57 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+