|
पत्रकार ने ऐसे उड़ाया मजाक
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के एक खेल पत्रकार ने टीम इंडिया का मजाक उड़ाया है। ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें विराट कोहली और टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ी झाड़ू लगाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को फ्रीडमैन ने ट्विटर पर डाला और लिखा कि- 'स्वीपर (भारतीय खिलाड़ी) वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के मैच से पहले लाहौर के स्टेडियम में झाड़ू लगा रहे हैं।' आपको बता दें कि ये तस्वीर पिछले साल की है जब टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में स्वच्छ भारत अभियान के तहत झाड़ू लगाया था।
|
भारतीय यूजर ने लगाई फटकार
डेनिस फ्रीडमैन के इस ट्वीट से खुश पाकिस्तानी फैंस ने भारत का जमकर मजाक उड़ाया तो वहीं भारत के फैंस ने भी डेनिस को करारा जवाब दिया। एक यूजर ने आईसीसी टीम रैंकिंग शेयर करते हुए लिखा- और एक टीम ऐसी भी है जो स्वीपर से भी खराब है।
|
ट्वीट करने से पहले सोचो..- कोहली से न टकराना
एक अन्य भारतीय यूजर ने कोहली की कमाई का चार्ट ट्वीट करते हुए लिखा- ट्वीट करने से पहले सोचो.. कोहली से न टकराना..
|
'कोहली की कमाई इतनी है कि वह पूरा स्टेडियम खरीद सकता है'
एक अन्य भारतीय यूजर ने लिखा- "आप जानते हैं कि विराट कोहली की कमाई इतनी है कि वह इस स्टेडियम को खरीद सकते हैं और तुम्हें स्वीपर पर रख सकते हैं। वह आपको आपके मौजूदा पैकेज से अधिक भुगतान भी कर सकते हैं।"
|
मैं पाकिस्तान से हूं और हम विराट कोहली से प्यार करते हैं
हालांकि कई पाकिस्तानी फैंस ने पत्रकार के इस ट्वीट को बकवास करार दिया और लिखा- 'यह फनी नहीं है, मैं पाकिस्तान से हूं और हम विराट कोहली से प्यार करते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications
