नई दिल्ली। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को स्टीवन स्मिथ से अच्छा वनडे बल्लेबाज बताया है। मंगलवार को क्लार्क ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि 50 ओवर के खेल में विराट कोहली स्टीवन स्मिथ से थोड़ा आगे हैं। स्मिथ अच्छे टेस्ट बल्लेबाज हैं लेकिन विराट का वनडे में जवाब नहीं।'
गौरतलब है कि मौजूदा समय में कोहली और स्मिथ को दुनिया का सबसे बेहतर बल्लेबाज माना जाता है। दोनों बल्लेबाजों ने क्रिकेट के नए अध्याय लिखे हैं। क्लार्क ने दोनों की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अगले कुछ दिनों तक लोग विराट और स्मिथ के बारे में ही बात करने चाहेंगे लेकिन आखिर में सिर्फ यही देखा जाएगा कि विजेता टीम कौन होगी। इससे फर्क नहीं पड़ेगा कि विराट ज्यादा रन बनाते हैं या स्मिथ, फर्क पड़ेगा कि किस कप्तान की टीम ने जीत दर्ज की है।'
मौजूदा आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर पर विराजमान विराट कोहली साल 2017 में सबसे ज्यादा 1017 रन बना चुके हैं। वहीं स्मिथ ने 2017 में खेले 8 मैच में 61.40 के औसत से 307 रन बनाए हैं।