For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माइकल हसी ने चुने अपने दो पसंदीदा कप्तान, बताया किसके साथ खेलना रहा सबसे अच्छा

नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल हसी ने अपने दो पसंदीदा कप्तान चुने हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के महेंद्र सिंह धोनी जबकि अपने ही देश के रिकी पोंटिंग को अपना पसंदीदा कप्तान बनाया है। ये दोनों कप्तान अपने समय में शिखर पर रहे। धोनी ने भारत को 2007 में टी20 विश्व कप दिलाया, फिर 2011 में वनडे फाॅर्मेट का विश्व कप जबकि 2013 में चैंपियन ट्राॅफी दिलाई। वहीं पोंटिंग ने 2003 और 2007 में अपनी कप्तानी में आस्ट्रेलिया को विश्व कप दिलाया।

इन दोनों दिग्गज कप्तानों पर बोलते हुए माइकल हसी ने कहा, ''दोनों में किसी एक को चुनना कठिन है क्योंकि दोनों अद्भुत कप्तान रहे हैं। एमएस धोनी बहुत शांत। वह ज्यादा बात नहीं करते हैं, लेकिन जब वह बात करते हैं तो फिर आपको सुनना ही पड़ता है। वहीं पोंटिंग अधिक एनिमेटेड है। वह मैदान पर आक्रामक हैं। नेट प्रैक्टिस पर भी वे एक आक्रामक खेल दिखाते थे।'' हसी ने यह बातें चेन्नई सुपर किंग्स के इंस्टाग्राम पेज पर कहीं।

इसके अलावा हसी ने यह भी बताया कि आईपीएल के समय किसके साथ खेलने में ज्यादा अच्छा लगा। उन्होंने धोनी के साथ मुरली विजय का नाम लिया। हसी ने कहा कि, विजय के साथ पारी की शुरुआत करना पसंद था। वहीं धोनी हमेशा ज्यादा कैल्क्युलेटिव रहते हैं। मैं मैच को जितनी जल्दी हो सके खत्म करना चाहता हूं, लेकिन धोनी कहेंगे-नहीं क्योंकि यह गेंदबाज जो गेंदबाजी करने आ रहा है या कोई और उसे हमे देखना समझना चाहिए। हसी ने कहा कि, मैं धोनी की तरह कभी किसी खिलाड़ी से नहीं मिला।

हसी ने आगे कहा, ''यह मत सोचो कि मैं धोनी की तरह किसी और से मिला हूं। हां, उन्हें एक कैल्क्युलेटिंग ब्रेन मिला है, लेकिन साथ ही उन्हें अविश्वसनीय पॉवर भी मिली हैं। वह जानते हैं कि, उन्हें कब छक्का मारना है और वह ऐसा आसानी से कर भी लेते हैं। यह कुछ ऐसा है, जो मेरे पास नहीं है।''

Story first published: Thursday, April 23, 2020, 17:59 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+