For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज सीरीज से पहले इस कंगारू ने रचा इतिहास, एक मैच में बनाईं दो हैट्रिक

एशेज सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज गेंदबाज ने एक ही मैच में दो बार हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है।

सिडनी। एशेज सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज गेंदबाज ने एक ही मैच में दो बार हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपने इस प्रदर्शन के जरिये इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाजों को चेतावनी दे डाली है। स्‍टार्क ने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए हैट्रिक ली।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एशेज से पहले अपनी तूफानी गेंदबाजी से इंग्लैंड को चेतावनी दे दी है। शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स की तरफ से खेलते हुए स्टार्क ने मैच की दोनों पारियों में हैट्रिक लेकर अनोखा कार्य किया है। स्टार्क ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया है।

इसके साथ ही स्टार्क अब शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के एक ही मैच में दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में ये सिर्फ आठवां मौका है जब किसी गेंदबाज ने एक ही मैच में दो बार हैट्रिक ली है।

पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए स्टार्क ने 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसमें 67वें ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमशः बेरेनड्रॉफ, डेविड मूडी और साइमन मैकिन को उन्होंने आउट कर हैट्रिक ली। स्टार्क के इस प्रदर्शन की बदौलत वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 176 रनों पर समाप्त हो गई। दूसरी पारी में 76वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर विकेट लेने के बाद स्टार्क 78वें ओवर में आए और पहली गेंद पर विकेट लेकर एक और हैट्रिक अपने नाम कर ली।

इसे भी पढ़ेंः- विराट और धोनी की तरह फिट होना चाहता है टीम इंडिया का यह खिलाड़ी

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+