Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: अमेरिकी टेनिस स्टार ने बॉलीवुड सॉन्ग पर किया डांस तो सानिया मिर्जा ने कही ये बात

नई दिल्ली। भारत के पूर्व टेनिस स्टार खिलाड़ी स्टीफन अमृतराज अमेरिकी एलिसन रिस्के के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। एलिसन रिस्के और स्टीफन अमृतराज लंबे समय से साथी रहे हैं। अमृतराज भारत के पूर्व डेविस कप खिलाड़ी और कप्तान आनंद अमृतराज के बेटे हैं। वहीं एलिसन अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी हैं। एलिसन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर की। इसमें खास बात यह रही कि एलिसन बाॅलीवुड साॅन्ग पर डांस करती दिखीं जिसपर सानिया मिर्जा ने भी प्रतिक्रिया दी।

शादी में वह बॉलीवुड फिल्म 'बार बार देखो' के गाने पर डांस करती हुई नजर आईं। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हालांकि इस वीडियों में नजर नहीं आ रहीं लेकिन उन्होंने ट्वीट कर रिस्के को शादी की बधाई दी। सानिया मिर्जा ने ट्वीट किया, ' Yay! बधाई .. आपको और अमृतराज अमेरिकी को।'

एलिसन रिस्के इस वक्त वर्ल्ड रैंकिंग में 37 नंबर खिलाड़ी हैं. वह विंबलडन 2019 में वर्ल्ड नंबर वन एश्ली बार्टी को हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी जहां उन्हें सेरेना विलियम्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। रिस्के ने बार्टी पर अपनी जीत के बाद कहा था, 'मुझे आक्रामक खेलना था। मुझे इसे आनंद में ले जाना था। घास निश्चित रूप से मेरे अंदर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लाता है।'

हालांकि 29 वर्षीय रिस्के को अभी अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना बाकी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीसरा दौर था। फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्रमशः दूसरे और चौथे दौर तक के सफर के साथ दिया है। बता दें कि सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी की थी।

Story first published: Monday, July 22, 2019, 22:11 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+