
चेतेश्वर पुजारा
पुजारा अब तक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक सीरीज में कुल दो टेस्ट मैचों की 4 पारियों में 222 रन बनाए हैं। खासकर उनकी पहले टेस्ट में खेली गई पारी बेजोड़ थी। एडिलेड में पुजारा के बनाए गए 123 और 71 रनों की बदौलत भारत ने 15 साल बाद एडिलेड फतेह करने में कामयाबी पाई थी। हालांकि पुजारा दूसरे टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन इसमें कोई शक नहीं पुजारा इस सीरीज में भारत के इनफार्म बल्लेबाज हैं। इस बारे में बात करते हुए स्टार्क ने बताया है कि हम जल्दी विकेट लेकर मिडिल ऑर्डर को नई गेंद के सामने लाना चाहते हैं।
अश्विन के खेलने पर संशय बरकरार, बाकी के दो स्टार खिलाड़ी बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए फिट घोषित

विराट कोहली
पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने कोहली के लिए भी यही लक्ष्य रखा है कि अधिक से नए गेंदें उनको खिलाई जाए। इस बारे में बात करते हुए कमिंस कहते हैं कि हम दोनों टेस्ट मैचों में कोहली को नई गेंद खिलाने में सफल रहे हैं और तीसरे मैच में भी यही रणनीति होने वाली है। हालांकि कमिंस अपनी टीम को चेताते हुए कहते हैं कि कोहली दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनके सामने जरा सी भी गलती करना भारी पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कोहली ने इस सीरीज में चार पारियों में 177 रन बनाए हैं जिसमें पर्थ में खेली गई 123 रनों की पारी भी शामिल है। इस पारी को छोड़ दिया जाए तो कंगारू कोहली पर लगाम लगाने में कामयाब रहे हैं। कमिंस ने इस स्थिति पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए आगे भी ऐसा ही करने के लिए कहा है।
फिटनेस विवाद के बीच BCCI ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए रविंद्र जडेजा को बताया 'फिट'

आजिंक्य रहाणे
कोहली और पुजारा के बाद जिस तीसरे भरोसेमंद बल्लेबाज का नाम आता है, वो है आंजिक्य रहाणे। रहाणे भले ही अपने असल रंग में इस सीरीज में अब तक नहीं दिखे हों, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बाद वे ही कंगारूओं के लिए सबसे बड़ा खतरा हो सकते हैं। रहाणे ने इस सीरीज में अब तक दो अर्धशतकों की बदौलत 164 रन बनाए हैं। कंगारू गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों के मजबूत क्षेत्र पर गेंद ना डालने को लेकर लाइन लेंथ पर ध्यान देने की योजना बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications
