विंडीज दौरे को लेकर भारत कर सकता है बड़े फेरबदल, इन तीन गेंदबाजों को मिल सकता है मौका
नई दिल्ली: विश्व कप 2019 के लिए कुछ चेहरे तैयार करने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन की नजर अगले विश्व कप अभियानों के लिए युवा खिलाड़ियों को तराशने पर रहेगी। इन्हीं युवा खिलाड़ियों में अगली पीढ़ी का कोई ऐसा चेहरा तैयार होगा जो भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने का काम करेगा। इस लिहाज से टीम के लिए हर दौरा महत्वपूर्ण है। विश्व कप के बाद ठीक अगला दौरा वेस्टइंडीज का हो रहा है। 3 अगस्त से शुरू हो रहे इस विदेशी दौरे में भारत को क्रिकेट के हर प्रारूप में मैच खेलने हैं। इसके लिए 19 जुलाई को चयनकर्ताओं की बैठक होगी जिसमे कैरेबियाई दौरे के लिए टीम चुनी जाएगी। इसी बीच खबर आ रही है कि भारत अपने मुख्य तेज गेंदबाज बुमराह समेत एक दो अन्य मुख्य खिलाड़ियों को आराम दे सकता है। इन परिस्थितियों में विंडीज दौरे पर गेंदबाजी विभाग में कुछ ऐसे नामों को टीम में शामिल किया जा सकता है जो अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए तैयार हो सके।

90 मील से गेंदबाजी करने वाले नवदीप सैनी-
ऐसे ही एक गेंदबाज हैं नवदीप सैनी जो कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलते हैं। सैनी ने आईपीएल के 12वें सीजन में अपनी गति और उछाल से अब तक काफी प्रभावित किया है। यही वजह है कि उनको विश्व कप के लिए चार नेट गेंदबाजों में शामिल किया गया था। खास बात ये है सैनी काफी तेज गति से गेंद डालते हैं और कई बार उनकी गतियों ने 150 किमी. प्रति घंटा की सीमा को भी छूआ है। आरसीबी के गेंदबाजी कोच नेहरा का मानना है कि इस गेंदबाजी की गति और बाउंस उनको बाकियों से अलग बनाता है। नवदीप पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते थे। दिल्ली ने उन्हें केवल 10 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन नवदीप जब अपनी तेज गेंदबाजी का सिक्का जमाने लगे तो हालात बदल गये। रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु ने 2018 में उन्हें 3 करोड़ रुपये में खरीदा लिया।

गति में परिवर्तन करने वाले पेसर आवेश खान
विश्व कप में शुरुआती चार नेट गेंदबाजों में सैनी के अलावा आवेश खान को भी शामिल किया गया था। खान का चयन कैरेबियाई दौरे पर एक सरप्राइज पैकेज हो सकता है। आवेश खान भारत की ओर से अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा रह चुके हैं। इस प्रतियोगिता में भारत रनर-अप रहा था। आवेश आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं। आवेश के पक्ष में एक और अच्छी बात यह है कि वे इस समय भारत ए टीम की ओर से कैरेबियाई दौरे पर हैं। डेक को हार्ड हिट करना जहां आवेश की खासियत है तो वहीं गेंद की गति में भी वे लगातार परिवर्तन करके विविधता लाने की कोशिश करते हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में खान मध्य प्रदेश की और से खेलते हैं और वहां पर उन्होंने कई मैच जिताने वाले स्पैल भी फेंके हैं।
इंजमाम उल हक पर गिरी विश्व कप में पाक टीम के खराब प्रदर्शन की गाज, देंगे इस्तीफा

एक और कलाई का जादूगर- राहुल चाहर
चाहर बंधुओं का नाम आईपीएल में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। राहुल के भाई दीपक चाहर एक पेसर के तौर पर नवदीप और आवेश के साथ विश्व कप में नेट गेंदबाज का हिस्सा थे। अपने भाई के विपरीत राहुल एक विशुद्ध स्पिनर हैं जिनके पास स्पिन गेंदबाजी की सभी कलाएं बखूबी मौजूद हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं और इस बार उन्होंने अपने टीम के विजयी अभियान में शानदार भूमिका निभाई थी। टीम प्रबंधन उनको इसलिए भी मौका देना चाहेगा क्योंकि अब कहीं ना कहीं कुलदीप और चहल के साथ अन्य स्पिन विकल्प की भी जरूरत महसूस होने लगी है। इसके अलावा वे बैकअप स्पिनर की भूमिका भी निभा सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
