For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी-20 मैच में खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक लेकर पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री, VIDEO वायरल

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट को लेकर एक अलग तरह का जुनून देखने को मिलता है। यह जुनून भारत से थोड़ा अलग है, कंगारू देश में खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर जो वातावरण मिलता है वह उसको दुनिया के बाकी क्रिकेट नेशन से अलग कतार में खड़ा करता है। ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट ना केवल एक नेशनल स्पोर्ट्स में आता है बल्कि इसको खेलने का ढंग भी काफी प्रोफेशनल है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री में भी क्रिकेट को लेकर व्यक्तिगत दिलचस्पी देखी जा सकती है। यही कारण था कि बॉल टेंपरिंग विवाद में स्मिथ-वार्नर को दी गई सजा में कोई कोताही नहीं बरती गई थी।

मैदान में खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक लेकर पहुंचे PM-

मैदान में खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक लेकर पहुंचे PM-

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से क्रिकेट में अपनी दिलचस्पी के साथ विनम्रता का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसकी मिसाल सोशल मीडिया पर दी जा रही है। पीएम स्कॉट मॉरिसन ने सादगी का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए कैनबरा के मनुका ओवल में लाइव मैच के लिए खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक प्रस्तुत की। यह टी-20 मैच श्रीलंका और प्रधानमंत्री इलेवन के बीच प्रैक्टिस मैच के तहत हो रहा था।

पेश की विनम्रता और पैशन की मिसाल-

पेश की विनम्रता और पैशन की मिसाल-

देश के पीएम को अपने खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक पकड़ते हुए देखकर भारत के क्रिकेट कॉमेंटेटर और खेल विश्लेषक हर्षा भोगले ने एक ट्वीट किया है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आगामी 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए वार्म-अप मैच की तरह हो रहा था। ऐसे में प्रधानमंत्री का इस तरह से आना क्रिकेट की दुनिया को आश्चर्यचकित कर गया है। हर्षा भोगले ने भी उसी पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर प्रधानमंत्री की ड्रिंक लेकर आते हुए तस्वीर शेयर की है।

बांग्लादेश क्रिकेट प्रमुख ने स्टार ऑलराउंडर पर खोया आपा- 'मैं तुम्हारा नंबर डिलीट कर दूंगा'

वीडियो भी हुआ वायरल-

भोगले ने फोटो के साथ लिखा है- यह कितना कूल है कि प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन कैनबरा में प्राइम मिनिस्टर इलेवन के मैच के दौरान ड्रिंक के साथ आए। मॉरिसन इससे पहले कमेंट्री बॉक्स में खेल एक्सपर्ट ब्रेंडन जूलियन और स्कोमो के साथ बैठे थे, उन्होंने ऑन-फील्ड डेवलपमेंट पर अपनी राय भी दी। बाद में उन्होंने खिलाड़ियों के साथ एक ग्रुप सेल्फी भी ली। पीएम को देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने स्टेडियम में अपनी उपस्थिति के हर पल का आनंद उठाया।

प्राइम मिनिस्टर इलेवन ने श्रीलंका से जीता मैच-

प्राइम मिनिस्टर इलेवन ने श्रीलंका से जीता मैच-

जहां तक मैच की बात है तो यह कम स्कोर वाला मुकाबला होने के बावजूद दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच साबित हुआ। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए। कुसल मेंडिस और दनुष्का गुणाथिलाका दोनों 7 रन पर एक-एक रन बनाकर आउट हो गए। बाद में भानुका राजपक्षे और ओशदा फर्नांडो ने फिर 24 और 38 के स्कोर के साथ पारी को कुछ स्थिरता दी। वानिन्दु हसरंगा ने भी 26 रन बनाए और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की। जिसके जवाब में पीएम इलेवन ने 9 विकेट गंवाकर अंतिम गेंदों पर यह रोमांचक मुकाबला जीता।

Story first published: Friday, October 25, 2019, 14:53 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+