कोहली के समर्थन में आए क्लार्क, बोले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया विराट की छवि खराब कर रहा
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को विशेष सलाह दी है। क्लार्क ने कहा कि विराट कोहली को कुछ चुनिंदा ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों की बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए जो उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के अखबार डेली टेलीग्राफ ने विराट कोहली की आलोचना करते हुए उनकी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कर कर दी थी, अखबार ने लिखा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ही तरह विराट कोहली अपनी नाकामी को छिपाने के लिए मीडिया पर आरोप लगा रहे हैं। रिपोर्ट में कोहली के खिलाफ इसलिए लिखा गया गया है क्योंकि कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की टीम पर फिजियो पैट्रीक फैरहर्त का अपमान करने की बात कही थी।

मुझे कोहली पसंद हैं- क्लार्क
डेली अखबार की रिपोर्ट पर क्लार्क ने कहा कि कोहली की ट्रंप से तुलना एकदम बकवास है जो विराट कोहली ने स्टीव स्मिथ के साथ किया उसके बावजूद भी लोगों को यह याद रखना चाहिए कि मैं कोहली को पसंद करता हूं और ऑस्ट्रेलिया के लोग भी कोहली को चाहते हैं। लेकिन मुझे हमेशा से कहीं ना कहीं यह लगता है कि उनके भीतर एक ऑस्ट्रेलियाई बसता है वह चुनौती लेने के लिए तैयार रहते हैं और इस वजह से मैं उन्हें पसंद करता हूं।

दोनों कप्तान मीडिया के बारे में ज्यादा नहीं सोचते
क्लार्क ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के बारे में स्टीव स्मिथ भी ज्यादा परेशान नहीं होते हैं, मुझे नहीं लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की मीडिया की स्मिथ परवाह करते हैं, मुझे लगता है कि दोनों टीमों के कप्तान अपनी टीम से कह रहे होंगे कि वह आने वाले धर्मशाला मैच पर अपना ध्यान लगाए और उसे जीतने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि यह वैसा ही है जैसे 2005 में एशेज के दौरान दोनों ही टीमों के लिए मैच जीतना अहम था वैसे ही इस सीरीज का हाल है, हालांकि मैदान के भीतर दोनों ही टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं लेकिन मैदान के बाहर दोनों ही टीमें एक दूसरे की दोस्त होती हैं।

पुजारा ने भी किया कोहली का बचाव
वहीं इस विवाद पर टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं और उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी दुखद है, उन्होंने कहा कि पूरी टीम विराट कोहली के साथ है, वह क्रिकेट के एक बेहरतरीन अंबेसडर हैं। पुजारा ने कहा कि इस तरह के मुद्दों पर बात करने से खेल का ध्यान कहीं और जाएगा और हम अपना पूरा ध्यान आने वाले धर्मशाला मैच पर लगाना चाहते हैं।

एक इनिंग दूर हैं कोहली
विराट कोहली की फॉर्म के बारे में क्लार्क ने कहा कि वह सिर्फ एक इनिंग से दूर हैं और वह जल्द ही अपने फॉर्म को हासिल कर लेंगे, ऐसे में वह काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। मुमकिन है कि वह एक बड़ा शतक लगाएं और टीम इंडिया धर्मशाला मैच जीत जाए, चैंपिंयस इसी तरह से खेलते हैं। धर्मशाला पिच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि टीम इंडिया धर्मशाला पिच पर नमी छोड़ने की गलती नहीं करेगा, यह पिच भी रांची की ही तरह होगी, ऐसे में टॉस एक बार फिर से अहम भूमिका निभाएगा, इस श्रंखला में गेंदबाज काफी थके हुए हैं, ऐसे में दोनों ही टीमें चाहेंगी कि वह पहले बल्लेबाजी करें और अपने गेंदबाजों को आराम दे और 400-450 रन का स्कोर खड़ा करे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications