Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अमिताभ ने किया दिलचस्प ट्वीट, इंग्लैंड से पूछा चुभने वाला सवाल

नई दिल्ली। सदी के महानायक यानी की अमिताभ बच्चन बहुत बड़े क्रिकेट प्रेमी हैं और उनका प्रेम समय-समय पर दिखाई भी पड़ता है इसलिए जब अमिताभ ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ट्वीट किए तो किसी को अचरज नहीं हुआ।

लेकिन जब लोगों ने उस ट्वीट को ध्यान से पढ़ा तो उन्हें जरूर हैरानी हुई क्योंकि अमिताभ ने अपने ट्वीट में मेजबान इंग्लैंड को चेतावनी जो दी है।

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अमिताभ बच्चन का दिलचस्प ट्वीट

दरअसल बिग बी ने ट्वीट किया है कि चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों में तीन टीमें पहले एक ही देश से ताल्लुक रखती थीं और चौथी ने उन पर राज किया लेकिन अब कौन राज करेगा ? क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश तीनों एशियाई टीमें हैं और चौथी इंग्लैंड की टीम है।

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 18 जूूून को

मालूम हो कि चैंपियंस ट्रॉफी में पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज हो रहा है जबकि दूसरा सेमीफाइनल 15 जून को भारत और बांग्लादेश के बीच एजबस्टन, बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा, सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमें ही फाइनल खेलेंगी, जो कि 18 जून को केनिंग्टन ओवल, लंदन के मैदान पर होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+