अब भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को शतक लगाने से बारिश ही रोक सकती है!

कोलकाता। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में गुरुवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। ये मैच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के लिए ऐतिहासिक है। क्योंकि ये स्मिथ का 100वां वनडे है। इंटरनेशनल क्रिकेट में लेग स्पिनर से वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले बल्लेबाज तक का सफर पूरा कर चुके ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। स्मिथ की तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली से होती है।

स्मिथ ने अब तक अपने वनडे करियर में 8 शतक जड़े हैं और इस दौरान टीम को 7 मैचों में जीत मिली है और सिर्फ 1 ही मैच में हार झेलनी पड़ी है। साफ है कि जब भी स्मिथ का बल्ला चलता है और वो शतक लगाते है तो ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में जीत मिलती है। कोलकाता में मैच से पहले बारिश होने की आशंका है। अगर बारिश के कारण मैच रद्द नहीं हुआ तो स्मिथ अपना 100वां वनडे खेलेंगे।

स्मिथ ने 99वें मैचों की 85 पारियों में 43.67 के औसत से 3188 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 87.39 का रहा। स्मिथ ने 8 शतक व 17 अर्धशतक भी लगाए हैं। 30 छक्के और 271 चौके लगा चुके स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं।

स्मिथ से जब 100वां वनडे मैच खेलने की उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "इस मैच के लिए मुझे लय में आना होगा, चाहे वह गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजना हो या फिर सही समय सही शॉट का चयन करना। जैसे-जैसे आप खेलते हैं वैसे वैसे आप सीखते हैं। मैं 100वां मैच खेलने को लेकर काफी उत्सुक हूं।" अगर मैं जीरो पर आउट होता हूं और टीम मैच जीत जाती है, तो मेरे लिए यह खुशी का मौका होगा

स्मिथ ने कहा कि वनडे मैचों में उनका सबसे यादगार शतक 2015 वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में भारत के खिलाफ था। इस मैच में स्मिथ ने 93 गेंद में 105 रन की पारी खेली थी।

इसे भी पढ़ेंः- भारत आई ऑस्ट्रेलियाई टीम को परोसा ज्यादा भुना हुआ चिकन, विवाद के बाद मामला सुलझा

Story first published: Wednesday, September 20, 2017, 19:24 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+