For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: भारत के खिलाफ नाथन नाम कर सकते हैं यह बड़ा रिकॉर्ड, कहा- लेने हैं 500 विकेट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पिछले काफी समय से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन इस समय भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले नाथन लॉयन ने बताया कि कोरोना के चलते मिले इस लंबे ब्रेक से उनके अंदर विकेट लेने की भूख जागी हुई है और अब वह टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट हासिल करने की इच्छा रखते हैं। उल्लेखनीय है कि नाथन लॉयन ने अपने अब तक के करियर में 96 मैच खेलकर 390 विकेट हासिल किये हैं।

लॉयन भारत के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज में अपने टेस्ट मैचों का शतक पूरा कर सकते हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिये ऐसा करने वाले 10वें खिलाड़ी बन सकते हैं। फॉक्सस्पोर्टस के साथ बात करते हुए लॉयन ने कहा कि वह उनकी नजरें टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट हासिल करने पर हैं और भारत के खिलाफ सीरीज में वह इस लक्ष्य के ज्यादा से ज्यादा करीब पहुंचने की कोशिश करेंगे।

और पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें अपने पहले बच्चे को देखने में लगे महीनों, बीच सीरीज में लौटेंगे विराट

उल्लेखनीय है कि नाथन लियोन पहले ही ऑस्ट्रेलिया के लिये सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं, ऐसे में अगर वह भारत के खिलाफ 10 विकेट हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिये 400 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जायेंगे।

उन्होंने कहा,' मुझे लगता है कि कोरोना वायरस की वजह से मिले इस लंबे ब्रेक ने मुझे खुद को बेहतर बनाने में मदद की है। मुझमें विकेट हासिल करने की भूख जाग गई है। मुझे यकीन है कि मैं ऑस्ट्रेलिया के लिये और ज्यादा योगदान दे सकता हूं और निश्चित रूप से मैं 500 या उससे ज्यादा विकेट लेने पर नजरें टिकाये हुआ हूं।'

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज स्पिनर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेला था, जिसके बाद कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट के खेल पर ही रोक लग गई। फिलहाल सुरक्षा साधनों के साथ इस खेल को दोबारा शुरू किया गया है।

और पढ़ें: विराट के बिना भी ऑस्ट्रेलिया को हरा सकती है भारतीय टीम, हरभजन ने बताया किन 2 खिलाड़ियों पर होगी नजर

लॉयन ने भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट को लेकर कहा,' मैंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी खेला था, जिसके बाद कोरोना के चलते सब कुछ पर ब्रेक लग गया था। कोरोना के चलते इस ब्रेक ने शायद मुझे इस खेल के प्यार की ओर धकेल दिया। मुझमें खेलने और टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन करने की भूख को बढ़ा दिया है।'

आपको बता दें कि लॉयन ने इस हाल ही में समाप्त हुई प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट में न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलते हुए 3 मैचों में 9 विकेट हासिल किये। वह भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं।

Story first published: Thursday, November 19, 2020, 21:25 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+