शेन वॉर्न ने चुनी अपने जमाने की महानतम भारतीय टीम, जहीर खान,युुवराज-लक्ष्मण का नाम गायब
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर और पूर्व गेंदबाज शेन वॉर्न इन दिनों लॉकडाउन के चलते घर पर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शेन वॉर्न ने हाल ही में फैन्स से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम का ऐलान किया था जिसकी कमान उन्होंने सार्वकालिक महान कंगारू कप्तान एलन बॉर्डर को सौंपी थी। साथ ही इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने जमाने के सबसे महान बल्लेबाजों के रूप में ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर को चुना था। इसके बाद कंगारू टीम के इस पूर्व गेंदबाज ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट पर अपनी राय रखते हुए अपनी ऑल टाइम फेवरिट प्लेइंग इलेवन का नाम बताया है।
और पढ़ें: केविन पीटरसन ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को किया ट्रोल, कहा- तुम 13वें नंबर पर बल्लेबाजी करो
स्पिन गेंदबाजी के इस जादूगर ने अपनी ऑल टाइम फेवरिट भारतीय टीम का ऐलान करते हुए वॉर्न ने तब सभी को चौंका दिया जब उनकी इस टीम से दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का नाम गायब रहा।
और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर या ब्रायन लारा, शेन वॉर्न ने बताया कौन है उनके जमाने का बेस्ट बल्लेबाज

धोनी, कोहली, कपिल देव नहीं बल्कि गांगुली को बनाया कप्तान
शेन वॉर्न ने अपनी पंसदीदा ऑल टाइम ग्रेट भारतीय टीम की कमान सौरव गांगुली को सौंपी और उन्हें इस टीम का कप्तान बनाया। हालांकि इस टीम से कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम गायब रहा। शेन वॉर्न की इस टीम में न तो मौजूदा दौर की रन मशीन विराट कोहली का नाम था और न ही हिटमैन रोहित शर्मा का, साथ ही भारत को 2 बार कप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी इस लिस्ट से गायब था।
जब वॉर्न से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह टीम सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों में से चुनी गई है जिनके साथ वह अपने करियर के दौरान खेले थे। हालांकि शेन वॉर्न की इस लिस्ट से उनके साथ खेले हुए बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह और जहीर खान का नाम भी गायब रहा। इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत को 2007 और 2011 के विश्व कप जिताने में अहम भमिका निभाई थी, और 2003 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी गायब, वार्न ने बताया क्यों नहीं किया शामिल
शेन वॉर्न की इस टीम से एक और दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का नाम गायब है और वो है वीवीएस लक्ष्मण का, जिन्होंने शेन वॉर्न के खिलाफ ही 2001 में ईडन गार्डन्स के मैदान पर ऐतिहासिक पारी खेलते हुए 281 रन बनाये थे और भारत को हार की कगार से निकाल कर जीत का स्वाद चखाया था।
लक्ष्मण को टीम से बाहर रखने पर शेन वॉर्न ने कहा,' मैंने सौरव गांगुली को टीम में रखा क्योंकि मैं उन्हें अपनी इस टीम का कप्तान बनाना चाहता था, इसीलिये मुझे लक्ष्मण को टीम से बाहर रखना पड़ा।'

सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू समेत कुछ ऐसी है वॉर्न की भारतीय टीम
इंस्टाग्राम लाइव में फैन्स से सीधे बात करते हुए शेन वॉर्न ने जो ऑल टाइम फेवरिट भारतीय टीम चुनी उसमें उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिंद्धू को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना। वॉर्न ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि अपने करियर के दौरान मैं स्पिन के खिलाफ इतना अच्छा खेलने वाले जिन दो खिलाडियों से मिला वह यही थे इसिलिय मैंने इन्हें टीम का ओपनर चुना। वॉर्न ने अपनी टीम में नंबर 3 की बल्लेबाजी के लिये राहुल द्रविड़ को चुना। द्रविड़ के बारे में बात करते हुए वॉर्न ने कहा कि पिछले कुछ सालों में राहुल द्रविड़ और मैं काफी अच्छे दोस्त बन गये। राजस्थान रॉयल्स में साथ खेलने की वजह से मुझे उन्हें जानने का बेहतर मौका मिला।
वॉर्न ने कहा कि राहुल ने करियर के दौरान कई शतक लगाये लेकिन मेरे हिसाब से उनकी महानतम पारी वह थी जब उन्होंने हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए केंट के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

कुछ ऐसी है शेन वॉर्न की ऑल टाइम ग्रेट भारतीय टीम
शेन वॉर्न ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये सचिन तेंदुलकर को चुना और कहा कि इस खिलाड़ी के बारे में जितना कहा जाये कम है। वह एक महान खिलाड़ी रहे हैं। टीम में उन्होंने पांचवे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन को जगह दी जबकि कप्तान सौरव गांगुली को छठे नंबर पर बुलाया। वहीं कपिल देव, हरभरजन सिंह को निचले मध्यक्रम मे रखा तो नयन मोंगिया, अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ को गेंदबाजी की कमान सौंपी।
कुछ ऐसी है वॉर्न की महानतम भारतीय टीम: वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली (कप्तान), कपिल देव, हरभजन सिंह, नयन मोंगिया, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
