For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ashes : ऑस्ट्रेलियाई टीम का दो टेस्ट मैचों के लिए हुआ ऐलान, इन्हें मिली जगह

सिडनी : एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को पहले दो टेस्ट मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और तेज गेंदबाज झे रिचर्डसन ने वापसी की। एशेज सीरीज 8 दिसंबर से घरेलू मैदान गाबा में शुरू होगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में होगा। 34 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान 2019 एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेले थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में क्वींसलैंड के लिए शानदार फॉर्म में हैं। टिम पेन टीम की कप्तानी करेंगे तो पैट कमिंस टीम की उपकप्तानी करते दिखेंगे।

चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, 'उस्मान ख्वाजा शानदार फॉर्म में हैं। वह बल्लेबाजी क्रम में अनुभव दिखाता है और टेस्ट में अधिक रन बनाने वालों में से एक हैं। उसके पास बल्लेबाजी क्रम में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने की क्षमता भी है।"

यह भी पढ़ें- T20 World Cup : माईखेल हिंदी ने चुनी 'बेस्ट प्लेइंग इलेवन', सिर्फ 1 भारतीय को मिली जगह

अनकैप्ड माइकल नेसर और झे रिचर्डसन ब्रिस्बेन और एडिलेड में पहले दो टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम में बैक-अप पेसर हैं। बेली ने कहा, "झे इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान लगा रहे हैं। हम जानते हैं कि उनके पास एक असाधारण कौशल सेट है और हम उसका प्रदर्शन देखने के लिए उत्साहित हैं।" टीम ने एक बयान में कहा कि नेसर मांसपेशियों में मामूली खिंचाव के बाद टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए ट्रेनिंग पर लौट आए थे। अनकैप्ड लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन को भी शामिल किया गया है। अगर नाथन लियोन किसी कारण नहीं खेल पाते हैं तो उन्हें माैका मिलना तय है। मार्कस हैरिस सलामी बल्लेबाजी डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम: टिम पेन (कप्ता), पैट कमिंस (उपकप्तान), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुछाने, नाथन लियोन, माइकल नेसर, झे रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर

Story first published: Wednesday, November 17, 2021, 10:44 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+