बांग्लादेश में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर हमला, बस पर फेंके गए पत्थर, सभी खिलाड़ी सुरक्षित
मीरपुर। बांग्लादेश में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम की सुरक्षा में भारी चूक देखी गई। दरअसल दूसरे टेस्ट के पहले दिन जब ऑस्ट्रेलियाई टीम वापस अपने होटल लौट रही थी तभी उनकी बस पर पत्थर से हमला हुआ। टीम बस पर किसी ने पत्थर फेंका जिससे बस का शीशा टूट गया। घटना के बाद टीम की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। हालांकि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी है और टीम का हर खिलाड़ी सुरक्षित है। पत्थर लगने से बस को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।
ऑस्ट्रेलिया टीम के सुरक्षा सलाहकार सीन कैरोल के मुताबिक जब घटना को लेकर स्थानीय पुलिस से भी बात की जा रही है। हमले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हमले के बाद बांग्लादेश के सुरक्षाकर्मी भी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और सुरक्षा की पूरी गारंटी ले रहे हैं।
The BCB has released a statement regarding the minor security scare in Chittagong #BANvAUS https://t.co/jWyoy4OcWT
— cricket.com.au (@CricketAus) September 5, 2017
ऑस्ट्रेलिया टीम के सुरक्षा सलाहकार सीन कैरोल ने कहा कि हमें अब तक जिस तरह की सुरक्षा दी गई है उससे हम काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने ये भी कहा हम बांग्लादेश में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और हम सब सुरक्षा से संतुष्ट भी हैं। आपको बता दें कि बांग्लादेश में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने गई ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहले टेस्ट में मेजबान टीम से हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया 2006 के बाद से बांग्लादेश में पहली टेस्ट सीरीज खेल रहा है। 2006 में रिकी पोंटिंग की अगुआई में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया था। हालांकि 2015 में ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश का दौरा करने वाली थी लेकिन सुरक्षा कारणों से दौरा रद्द करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
