Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को मिला नया सुरक्षा कवच, जल्द दिखेगा नया अवतार

सिडनी। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज को सर में गेंद लगने के बाद हुई मौत के बाद आस्ट्रेलिया बोर्ड खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हो गया है। खेल के मैदान पर होने वाले हादसों से बचने के लिए खिलाड़ियों को नयी किस्म के हेलमेट दिये गये हैं। जिससे की किसी भी अनहोनी से खिलाड़ियों को बचाया जा सके।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने के दिये गये नये हेलमेट को पहनकर खिलाड़ियों ने आज मैच प्रैक्टिस की। यह हेलमेट मासूरी स्टेमगार्ड से बना हुआ है। शनिवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले से पहले गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और जॉर्ज बेली नये हेलमेट पहनकर मैदान पर प्रैक्टिस किया।

ब्रिटिश हेलमेट निर्माता 'मासूरी' ने पिछले सप्ताह ही स्टेमगार्ड लांच किया, जो हनीकॉम्ब प्लास्टिक और फोम से निर्मित है। यह सुरक्षा उपकरण बल्लेबाज के गर्दन और सर के पिछले हिस्से को सुरक्षा प्रदान करता है।

मासूरी के प्रबंध निदेशक सैम मिलर का कहना है कि हमारा लक्ष्य पिछले तीन महीनों से एक ऐसा सुरक्षा उपकरण जल्द से जल्द तैयार करना था, जो बल्लेबाज के सर और गर्दन के पिछले हिस्से को सुरक्षा दे सके।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के कार्यकारी महानिदेशक पैट हॉवर्ड ने कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान नया सुरक्षा उपकरण इस्तेमाल के लिए दिया गया है। इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि क्या वे उसका उपयोग मैच के दौरान भी करेंगे। हालांकि खिलाड़ियों को इस बात की पूरी आजादी होगी कि वो ये हेलमेट इस्तेमाल करना चाहते हैं या नहीं। किसी भी खिलाड़ी पर इन उपकरणों को पहनने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+