KKRvSRH: KKR ने हैदराबाद को 17 रन से हराया
मुकाबला आईपीएल 2017 की मुख्य दावेदार टीमें कोलकात्ता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स के बीच हुआ। जहां हैदराबाद गत चैंपियन है तो वहीं केकेआर दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। कप्तान गौतम गंभीर की अगुआई वाली केकेआर के हौंसले तीन में से दो मैच जीतकर व उमेश यादव की वापसी से बुलंद थे तो वहीं जबरदस्त फॉर्म में चल रहे वार्नर की कप्तानी में हैदराबाद की टीम पिछली हार को भुलाकर जीतने के इरादे से मैदान में उतरी थी लेकिन हार हाथ लगी। और न चाहते हुए ईडन गार्डन पर हार का एक शर्मशार रिकॉर्ड बना गई। गौरतलब है कि हैदराबाद ईडेन गार्डन में कोलकाता को 5 मैचों में से किसी में भी हरा नही पाई है।
फैक्ट- दोनों ही टीमें अभी तक कुल 8 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें से केकेआर ने 6 में जीत दर्ज की है जबकि हैदराबाद की टीम ने 2 मैचों में जीत हासिल की है। हैदराबाद और कोलकात्ता के बीच ईडेन गार्डन स्टेडियम में खेले गए पिछले चार मैचों में केकेआर को जीत मिली है। इस लिहाज से केकेआर का पलड़ा पहले से ही भारी था।
कोलकात्ता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। हैदराबाद को जीत के लिए 173 रन चाहिए थे लेकिन हैदरबाद निर्धारित 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी।
पल-पल के लाइव अपडेट-
- कोलकाता के विकेट कीपर रॉबिन उथप्पा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला।
- कोलकाता ने हैदराबाद को 17 रनों से हराया। कोलकाता ने ईडेन गार्डन में हैदराबाद के हाथों कभी न हारने का रिकॉर्ड कायम रखा।
- हैदराबाद को लगा छठा झटका, बेन कटिंग आउट, बोल्ट ने भेजा पवेलियन, जीत के लिए चाहिए 16 गेंदों में 44 रन
- हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 57 रन
- हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, युवराज सिंह आउट, क्रिस वोक्स ने भेजा पवेलियन
- हैदराबाद का स्कोर 100 के पार, युवराज सिंह पर टिकी निगाहें
- हैदराबाद को लगा चौथा झटका, दीपक हूड्डा आउट, सुनील नरेन की बॉल पर हुए स्टंप आउट
- हैदराबाद को लगा तीसरा झटका, हेनरिक्स आउट, क्रिस वोक्स ने भेजा पवेलियन
- हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, कप्तान वार्नर आउट, कुलदीप यादव ने लिया विकेट
- हैदराबाद का स्कोर पचास रन के पार
- हैदराबाद को लगा पहला झटका, शिखर धवन आउट, 22 गेंदों में 23 बनाकर युसुफ पठान की गेंद पर हुए आउट
- हैदराबाद की तेज शुरुआत, 5 ओवर में बनाए 40 रन
- 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद
- KKR ने हैदराबाद को दिया 173 रनों का लक्ष्य
- KKR को लगा पांचवां झटका, सूर्यकुमार यादव आउट, नेहरा ने भेजा पवेलियन
- KKR को लगा चौथा झटका, मनीष पांडे आउट, भुवनेश्वर कुमार ने भेजा पवेलियन
- KKR को लगा तीसरा झटका, उथप्पा 39 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट, रशीद ने भेजा पवेलियन
- केकेआर का स्कोर 100 रन के पार
- उथप्पा की शानदार फिफ्टी, केकेआर का स्कोर 90 के पार
- 10 ओवर का खेल खत्म, KKR का स्कोर 2 विकेट पर 75 रन
- KKR को लगा दूसरा झटका, कप्तान गंभीर को राशिद खान ने किया बोल्ड, 16 गेंदों में 15 रन बनाकर हुए आउट
- KKR को लगा पहला झटका, सुनील नरेन आउट, दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर हुए भुवनेश्वर का शिकार, 6 रन बनाए।
- गंभीर के साथ सुनील नरेन, पिछली बार विस्फोटक पारी खेली थी सुनील ने
- हैदराबाद जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला
- हैदराबाद टीम (प्लेइंग इलेवन)- शिखर धवन, डेविड वार्नर (कैप्टन), मोइसेस हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, युवराज सिंह, नमन ओझा (विकेट कीपर), बेन कटिंग, रशीद खान, बिपुल शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, आशिष नेहरा
- केकेआर टीम (प्लेइंग इलेवन)- गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा (विकेट कीपर), मनीष पांडे, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, कॉलिन डे ग्रैंडहाम, क्रिस वोक्स, कुलदीप यादव, ट्रेंट बोल्ट, उमेश यादव
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
