वर्ल्ड कप के चलते IPL में भारतीय खिलाड़ियों के खेलने या ना खेलने पर COA का बड़ा बयान
नई दिल्ली। साल 2019 की शुरूआत के साथ ही क्रिकेट जगत दो बड़े खेल महाकुंभ का गवाह बनेगा। एक दुनिया की जानी-मानी लीग आईपीएल और दूसरा चार साल में एक बार आने वाला 50 ओवरों के खेल का सबसे बड़ा कप- वर्ल्ड कप। ऐसे में माना जा रहा था कि विश्व कप में भाग लेने के मद्देनजर कई प्रमुख भारतीय खिलाड़ी आईपीएल को तवज्जों को नहीं देंगे। क्योंकी आईपीएल एक टी20 टू्र्नामेंट है और विश्व कप की तैयारियां इंग्लैंड के माहौल के हिसाब से अलग से करने की जरूरत होगी।
ऐसे में बीसीसीआई की प्रशासको समिति यानी सीओए की सदस्या डायना इडुल्जी की ओर से बड़ा बयान आया है। उन्होंने साफ किया की सभी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में भाग लेंगे। इस तरह से भारत की टीम 30 मई से होने वाले विश्व कप में उतरने वाली अंतिम टीम होगी। बता दें कि आईपीएल फाइनल के सिर्फ ग्यारह दिन बाद ही विश्व कप शुरू हो जाएगा। इडुल्जी ने कहा, 'आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन ने साफ किया है कि सभी भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे।'
हालांकि अभी यह तय नहीं है कि आईपीएल की जगह कहां होगी। आम चुनावों के मद्देनजर इस पर फैसला किया जाएगा। बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने बताया कि हम पूरे कोशिश कर रहे हैं कि आईपीएल के सभी मैच भारत में ही खेले जाए और एक भी मैच हमको देश के बाहर नहीं खेलना पड़े। अभी तक 2009 में दक्षिण अफ्रीका में और 2014 में यूएई में आईपीएल हुआ था और दोनों बार ही चुनावी अवसर था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
