IPL 2019: फ्लेऑफ में पहुंचने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए शानदार रिकॉर्ड
नई दिल्ली। फिरोजशाह कोटला के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 16 रनों से मात दी है। इसके साथ ही दिल्ली की टीम चेन्नई के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। शिखर धवन (50) और श्रेयस अय्यर (52) ने एक बार फिर शानदार पारी खेली और अर्धशतक जमाए। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने 37-37 गेंदों का सामना किया था। इसके बाद अंतिम क्रम पर रदरफॉर्ड (13 गेंदों पर 28 रन) और अक्षर पटेल (9 गेंदों पर 16 रन) ने तेजी से रन बनाकर टींम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया।

DC ने खत्म किया लगातार 6 हारों का सिलसिला-
इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के हाथों मिल चुकी लगातार 6 हारों का सिलसिला भी खत्म कर दिया। इससे पहले बेंगलुरु की टीम ने फिरोजशाह कोटला में मेजबान टीम को लगातार 6 बार हराया था। यह सिलसिला 2011 के आईपीएल सीजन के साथ शुरू हुआ था और 2018 के सत्र तक चलता रहा।

कोटला पर धवन का 8वां अर्धशतक-
शिखर धवन ने इस मैच में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली उन्होंने 37 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। धवन के नाम फिरोजशाह कोटला में अब तक 8 अर्धशतक हो चुके हैं जो कि इस लीग में इस मैदान पर बनाए सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 7 पचासे इस मैदान पर बनाए थे। इस मामले में श्रेयस अय्यर भी 7 अर्धशतक लगाकर धवन के पीछे-पीछे चल रहे हैं।
IPL 2019: प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर होने के बाद कोहली ने कही ये बात

ईशांत का 100वां टी-20 विकेट-
ईशांत शर्मा ने इस मैच में गुरकीरत सिंह को आउट करके टी-20 क्रिकेट में अपना 100वां विकेट पूरा किया। खास बात यह है कि उनका पहला टी-20 विकेट भी फिरोजशाह कोटला में ही आया था। यह मैच 2007 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान घरेलू मैच में हुआ था। आपको बता दें कि आजकल ईशांत को केवल टेस्ट टीम में ही लगातार खिलाया जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
