'क्रिकेट के भगवान' को बॉलीवुड की बधाई
आजकल सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर के जरिए अपनी रोजमर्रा की बातों को लोगों तक पहुंचाने वाले फिल्मी सितारों ने 'क्रिकेट के भगवान' को भी ट्वीट के जरिए याद किया और उन्हें बधाई दी। सुपर स्टार शाहरुख खान ने कहा, "सचिन जन्मदिन की बधाई। उम्मीद है कि आपकी अंगुली जल्द ठीक हो जाएगी।"
सचिन सेमीफाइनल मैच के दौरान सचिन की अंगुली में चोट लग गई थी और रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में उनके खेलने पर असमंजस है। फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख ने सचिन को बधाई दी तो किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने कहा, "सचिन जन्मदिन की बधाई। मेरी कामना है कि आप उसे उसी तरह चमकते रहें जैसे आज चमक रहे हैं। उम्मीद है कि आप चोट से जल्द उबर जाएंगे।"
मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्विटर के जरिए सचिन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, "सचिन जन्मदिन की मुबारकबाद। आप उन चंद लोगों में एक हैं जिन पर बतौर भारतीय गर्व महसूस करता हूं।" अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने भी मास्टर ब्लास्टर का मुबारकबाद पेश की।
उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल, 1973 को मुंबई में जन्मे सचिन का अब तक का करियर बेमिसाल रहा है। उन्होंने अपने 20 साल अंतर्राष्ट्रीय करियर में 30,000 रन से अधिक रन बना चुके हैं और उनके नाम सर्वाधिक 93 शतक दर्ज हैं। उनका यह शानदार सफर अभी तक जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications