अहंकारी थे कोच ग्रेग चैपल, कैफ ने बताया गांगुली, द्रविड़, कुंबले में कौन है बेस्ट कप्तान
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपना वक्त बिता रहे हैं। मैदान से दूर यह खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये अपने करियर की अच्छी बुरी यादों को फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं और फैन्स को रोचक बातें बता रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा समय में क्रिकेट कॉमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने भी सोशल मीडिया हेलो पर लाइव वीडियो चैट की और कई सारे सवालों का जवाब दिया।
और पढ़ें: शिखर धवन ने शेयर की रैना के साथ 16 साल पुरानी फोटो, CSK ने किया ट्रोल
इस वीडियो सेशन के दौरान मोहम्मद कैफ ने बताया कि वह कोरोना वायरस के दौरान कैसे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच जब कैफ से सवाल किया गया कि सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और एमएस धोनी में से कौन सा खिलाड़ी उनके हिसाब से बेस्ट कप्तान रहा है। इसके जवाब में अपने करियर के दौरान 13 टेस्ट और 125 वनडे मैच खेलने वाले मोहम्मद कैफ ने सौरव गांगुली का नाम लिया।
और पढ़ें: 2011 में कोहली से हुई थी तीखी बहस, 9 साल बाद इस खिलाड़ी ने बताई लड़ाई की असली वजह

ग्रेग चैपल में था काफी घमंड
लाइव चैट के दौरान जब मोहम्मद कैफ से उनके करियर के दौरान बेस्ट कोच के बारे में पूछा तो उन्होंने जॉन राइट का नाम लिया। साथ ही ग्रेग चैपल के बारे में बात करते हुए कहा कि वह काफी घमंडी थे।
उन्होंने कहा, 'ग्रेग चैपल के पास बल्लेबाजी की प्रतिभा को निखारने की काबिलियत थी। उन्हें सुरेश रैना जैसे नए क्रिकेटर काफी पसंद करते थे लेकिन मेरे अनुभव के अनुसार उनमें काफी ईगो काफी था।'
इसके साथ ही कैफ ने भारते के सबसे बेहतरीन तेंज गेंदबाज के रूप में जहीर खान का नाम लिया। जबकि सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाज के रूप में अनिल कुंबले का नाम लिया।

कभी किसी की नकल करने की कोशिश नहीं की
मोहम्मद कैफ ने लाइव चैट के दौरान बताया कि उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाने के लिये काफी मेहनत की लेकिन कभी भी किसी और खिलाड़ी की नकल करने की कोशिश नहीं की।
उन्होंने कहा, 'मेरा भी एक सपना था कि मैं भारतीय टीम से खेलूं। यूपी से क्रिकेट में ज्यादा लोगों को मौका नहीं मिलता था, मेरे पिता ने भी क्रिकेट खेला और मैंने भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया। मैंने खेल को जुनून के तौर पर लिया,आप भी अपने जुनून को लेकर चलेंगे तो जरूर सफल होंगे।'

फील्डिंग के लिए मिला काफी सम्मान
अपने करियर के दौरान 13 टेस्ट मैच और 125 वनडे मैच खेलने वाले मोहम्मद कैफ का अंतर्राष्ट्रीय करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी फील्डिंग में काफी सम्मान कमाया। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की तारीफ की जिन्होंने उन्हें हमेशा इस चीज के लिये प्रोत्साहित किया। अपने वनडे करियर के दौरान कैफ ने 2 शतक और 17 अर्धशतक लगाए।
अपने अलावा भारत के बेहतरीन फील्डर के रूप में मोहम्मद कैफ ने अजय जडेजा, युवराज सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन और रोबिन सिंह का नाम लिया।

नासिर हुसैन के बस ड्राइवर कमेंट पर दिया जवाब
इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान नासिर हुसैन के उस कमेंट के बारे में बात की जिसमें उन्होंने कैफ को 'बस ड्राइवर' बताया था।
इस बात के जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं काफी बोलता हूं इससे उनका ध्यान भटकता था। इसलिए मैंने कहा था कि एक बस ड्राइवर की पारी बुरी नहीं थी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
