टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम की ओर से सौरभ तिवारी 22 और अंबाती रायडू शून्य पर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस का पहला विकेट सनथ जयसूर्या के रूप में गिरा। वह सात रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का दूसरा विकेट सातवें ओवर में एपी तारे (17) का गिरा। सचिन तेंदुलकर 11वें 32 गेंदों में 11 चौके की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में गौतम गंभीर की कप्तानी वाली दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम का यह तीसरा और सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेल रही मुंबई इंडियंस का दूसरा मैच है।
दिल्ली की टीम अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है जबकि मुंबई की टीम को भी अब तक खेले गए अपने एकमात्र मुकाबले में जीत मिली है।
मुंबई की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराया था जबकि दिल्ली की टीम किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स को पराजित कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।