दानिश कनेरिया बोले- जिन्होंने मुल्क बेचा उनका हुआ स्वागत, सट्टेबाज को PCB जानता था
नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग के कारण दानिश कनेरिया का क्रिकेट करियर खत्म हुआ था। लेकिन कई मुद्दे उठने के बाद अब कनेरिया ने खुलकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) के खिलाफ बोला है। शोएब अख्तर के बयान को सही बताते हुए कनेरिया ने यू-ट्यूब चैनल पर खुद पर हुए बुरे व्यवहार को लेकर चर्चा की साथ ही बताया कि जिन लोगों के मुल्क यानी कि पाकिस्तान को बेचा है, उनका पीसीबी ने खुले से स्वागत किया है। साथ ही यह भी खुलासा किया कि सट्टेबाज को पीसीबी जानता था।

अपने खून की कीमत पर 10 साल तक खेला
कनेरिया ने कहा, "जो लोग कह रहे हैं कि मैंने सस्ती प्रसिद्धि के लिए ऐसा किया और अपने YouTube चैनल के लिए, मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि मैंने ऐसा नहीं किया। शोएब अख्तर ने मेरे साथ राष्ट्रीय टेलीविजन पर मेरे खिलाफ भेदभाव के बारे में बात की।" कनेरिया ने कहा, "लोग कह रहे हैं कि मैंने 10 साल तक पाकिस्तान के लिए खेला। लेकिन मैंने अपने खून की कीमत पर 10 साल तक खेला। मैंने क्रिकेट की पिच को खून दिया। मैंने तब भी गेंदबाजी की, जब मेरी उंगलियां फड़कती थीं।"

कुछ लोगों ने मुल्क को बेचा
कनेरिया ने टीम प्रबंधन पर निष्पक्ष व्यवहार का आरोप लगाया। बिना किसी का नाम लिए, लेग स्पिनर ने कहा, "उन्होंने कभी भी देश को पैसे के लिए नहीं बेचा, लेकिन ऐसे लोग थे, जिनका मैच फिक्सिंग में लगे होने के बावजूद टीम में खुले हाथों से स्वागत किया गया। ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने मुल्क को बेच दिया है और जिनका अभी भी टीम में स्वागत है। मैंने कभी अपने देश को पैसे के लिए नहीं बेचा।"

सट्टेबाज को PCB जानता था
बैन झेल रहे कनेरिया ने कहा, ''मुझे हमेशा गलत तरीके से पेश किया गया है और जब भी वह चर्चा का विषय होता है तो लोग हमेशा तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं। कनेरिया ने आगे कहा कि बुकी पाकिस्तान के आधिकारिक दौरों पर आते रहे हैं, पीसीबी भी उन्हें जानता था।'' फिक्सिंग के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मैं आज आपको वास्तविकता बता रहा हूं। मेरे मामले में जिन लोगों ने मेरा उससे परिचय कराया, वे कौन थे। मेरा मामला सभी के सामने खुला है। पाकिस्तान की पूरी टीम सट्टेबाज को जानती थी और अधिकारी भी। वह व्यक्ति आधिकारिक दौरों पर पाकिस्तान आता रहता था। उसे पीसीबी आमंत्रित करता था। मैं कभी उसे निजी तौर पर नहीं जानता था। मेरा उससे यह कहकर परिचय कराया गया था क्योंकि हम दोनों एक ही धर्म से जुड़े थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
