कागिसो रबाडा को जो रूट के सामने ऐसी हरकत करना पड़ा महंगा, लगा बैन
नई दिल्ली। माैजूदा समय इंग्लैंड क्रिकेट टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दाैरे पर है। सीरीज के तीसरे टेस्ट के पहले दिन पोर्ट एलिजाबेथ में कासिगो रबाडा ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के सामने एक ऐसी हरकत की जिससे उन्हें कड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। आईसीसी ने रबाडा पर मैच शुल्क का 15% जुर्माना लगाया गया। साथ ही आईसीसी आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है।
रबाडा ने अब 24 महीने की अवधि में चार डिमेरिट अंक अर्जित किए हैं और अब उनपर एक टेस्ट मैच का बैन लग गया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ चाैथा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। राबाडा पर आरोप ऑन-फील्ड अंपायरों रॉड टकर और ब्रूस ऑक्सनफोर्ड और तीसरे अंपायर जोएल विल्सन के साथ-साथ चौथे अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर द्वारा लगाया गया था। रबाडा को कोड के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते पाया गया, जो "भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है जो कि असमानता या एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान उसके आउट होने पर बल्लेबाज की आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़का सकता है।"
मैच के पहले दिन रबाडा ने रूट का विकेट लिया था। इस विकेट के बाद उन्होंने जिस तरह से जश्न मनाया उसको लेकर उनकी काफी आलोचना हुई है। रबाडा ने जैसे ही रूट को बोल्ड किया तो वो उनके सामने आकर कुछ ज्यादा जोश में आकर घुटने बल बैठकर चिल्लाने लगे। रूट 27 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, कगिसो रबाडा पर तीन मौकों पर जुर्माना लगाया गया था और यह पिछले 24 महीनों में उनका चौथा डिमेरिट प्वाइंट है। फरवरी 2018 में भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान उन पर पहली बार मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया था। मार्च 2018 में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान स्टीव स्मिथ के खिलाफ बुरा व्यवहार दिखाया था। उसी टेस्ट मैच में, उन्हें डेविड वार्नर पर एक आक्रामक रूप दिखाया था।
बता दें कि फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट जीता था, इसके बाद केपटाउन में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। जोहांसबर्ग टेस्ट से रबाडा का बाहर होना साउथ अफ्रीका के लिए बड़ा झटका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
