Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मलेशिया ओपन के दूसरे दाैर में पहुंचे पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत

नई दिल्ली। भारत की ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने मलेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है। उनके अलावा किदांबी श्रीकांत भी दूसरे दाैर में पहुंच चुके हैं। 20वें नबंर की इस भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी ने जापान की ओहोरी को कड़े मुकाबले में 22-20 21-12 से हराया। यह सिंधू की ओहोरी के खिलाफ छठी जीत रही। सिंधू का अगला मुकाबला कोरिया की सुंग जी ह्युन से होगा।

वहीं श्रीकांत ने इंडोनेशिया के इहसान मौलाना मुस्तफा को 38 मिनट में 21-18 21-16 से शिकस्त दी। दूसरे दौर में श्रीकांत का सामना गुरुवार को थाईलैंड के खोसित फेतप्रदाब से होगा। पिछले हफ्ते नयी दिल्ली में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे एचएस प्रणय को हालांकि कड़े मुकाबले में थाईलैंड के सिथिकोम थमासिन के खिलाफ 12-21 21-16 21-14 से हार का सामना करना पड़ा। समीर वर्मा को भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा

महिला एकल मैच में दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने अच्छी शुरुआत करते हुए 5-2 की बढ़त बनाई लेकिन जापान की खिलाड़ी ने इसके बाद वापसी करते हुए 12-7 की बढ़त बना ली। सिंधू 13-12 से आगे निकली लेकिन ओहोरी ने 20-19 के स्कोर पर गेम प्वाइंट हासिल कर लिया। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद लगातार तीन अंक के साथ पहला गेम जीत लिया। दूसरे ने दूसरे गेम में बेहतर शुरुआत करते हुए 12-5 की बढ़त बनाते हुए आसान जीत हासिल कर ली।

Story first published: Wednesday, April 3, 2019, 17:05 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+