प्रो कबड्डी लीग 2019 : जीत नहीं दिला पाए पवन, यूपी योद्धा ने बेंगलुरु बुल्स को हराया
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 39वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को जीत दिलाने के लिए पवन सहरावत ने मैच में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। लिहाजा, यूपी योद्धा ने 35-33 से जीत दर्ज की। ये इस सीजन यूपी की दूसरी जीत रही। पवन सहरावत ने सुपर 10 सहित 15 अंक हासिल किए। यूपी योद्धा की तरफ से सुमित ने डिफेन्स में हाई 5 पूरा किया।
पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 15-15 की बराबरी पर थीं। बेंगलुरु बुल्स ने मैच में बढ़िया शुरुआत की थी और एक समय 6-1 से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन चौथे मिनट में रोहित को सुपर टैकल करने के बाद यूपी योद्धा ने जबरदस्त वापसी की और पहले हाफ का अंत होते होते उन्होंने बेंगलुरु बुल्स को ऑल आउट भी कर दिया था। दूसरे हाफ में भी यूपी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 29वें मिनट में बुल्स को एक बार ऑल आउट करके उन्होंने मैच में 27-21 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन आखिरी के लम्हों में बुल्स ने मैच में जबरदस्त वापसी की और एक समय अंत सिर्फ एक अंक का था। हालाँकि आखिरी रेड में यूपी ने जीत दर्ज़ की और बुल्स को एक और झटका लगा। यूपी योद्धा की तरफ से श्रीकांत जाधव ने नौ और मोनू गोयत ने आठ अंक हासिल किये।
टीमें:
बेंगलुरु बुल्स:
रेडर: बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर: मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर: आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।
यूपी योद्धा:
रेडर: अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर: आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।
ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
