IPL 2019: समय से पहले ही इस दिग्गज खिलाड़ी ने छोड़ा RR का साथ, ये रही वजह
नई दिल्ली। आईपीएल का 12वां सीजन लीग दौर में अपनी संध्या पर पहुंच चुका है। वैसे तो आने वाले विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर सभी बड़े विदेशी खिलाड़ियों को अपने-अपने देशों की हिस्सा बनना है। लेकिन इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर जोस बटलर को शनिवार को ही राजस्थान रॉयल्स का कैंप छोड़ना पड़ा है। इसके पीछे इंग्लैंड की टीम में शामिल होना नहीं बल्कि पारिवारिक वजह है।
दरअसल बटलर अपनी पत्नी लुईस वेबर के पास जा रहे हैं। बटलर दंपति जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। यह उनकी पहली संतान होगी। लुईस बटलर की लंबे समय तक प्रेमिका रह चुकी हैं और अक्टूबर 2017 में इन दोनों से आपस में शादी कर ली थी।
साथ ही आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड अपनी सभी चयनित खिलाड़ियों को फरमान जारी कर चुका है कि उनको 26 अप्रैल तक स्वदेश लौट जाना है। ऐसे में आईपीएल में भाग ले रहे वे सभी इंग्लिश खिलाड़ी स्वदेश लौट जाएंगे जिनको विश्व कप टीम में जगह मिली है। इस हिसाब से बटलर की जल्द विदाई पहले भी तय थी लेकिन अभी 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनको एक मैच और खेलना था।
28 साल के इस धुरंधर खिलाड़ी के लिए यह सीजन अच्छा गया है। उन्होंने 8 मैचों में 311 रन बनाए और 12वें सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में 7वें नंबर पर फिलहाल वे मौजूद हैं। इससे पहले बटलर अपने पहले ही मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन के हाथों मांकड़िग तरीके से रन आउट होकर चर्चा में आए थे। इस केस के बाद बटलर को चारो और सहानुभूति और अश्विन को आलोचनाएं मिली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
