Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: टिम पेन और विराट कोहली खोला राज, इस वजह से मैदान पर हुई थी एक दूसरे से बहस

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान जीत हार के अलावा मैदान पर गहगामी को लेकर भी काफी चर्चा रही। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन एक बार तो मैदान पर आमने सामने भी होते दिखे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी। मैदान पर कहासुनी के दौरान दोनों के बीच बचाव के लिए आना पड़ा था। भारत की पर्थ में 146 रन की हार के बाद विराट कोहली ने कहा कि मैच के दौरान हुई स्लेजिंग सिर्फ प्रतिस्पर्धा के तौर पर थी। स्लेजिंग के दौरान दोनों टीमों में से किसी भी टीम ने लाइन क्रॉस नहीं की।

इतना ही नहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि 2014 में भारत के ऑस्ट्रेलिया के दौरे के समय हुई स्लेजिंग के मुकाबले यह स्लेजिंग कुछ भी नहीं। कोहली ने आगे कहा कि फील्ड पर लगे माइक स्टंप और कमैरे सिर्फ मैदान तक ही मायने रखता है।

इसके बाद टिम पेन ने भी कहा कि हमे इस मैच में काफी मजा आया। विराट कोहली का मैदान पर व्यवहार दर्शनीय है उम्मीद है कि सबको यह काफी पसंद आ रहा होगा। दोनों टीमें मैच जीतना चाहती थी इसलिए मैच के माहौल में काफी तल्खी थी। पेन ने कहा कि जिस तरह से हमारे खिलाड़ियों ने खेला वह वाकई काबिले तारीफ था। हमने अच्छा खेला और हम भारत को हराने में सफल रहें।

बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के 71वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन रन पूरा कर रहे थे और अंत में उनके ठीक आगे विराट कोहली आकर खड़े हो गए थे इस घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ था। टिम पेन ने उस दौरान शांति बनाए रखी लेकिन उन्होंने सीधे जाकर अंपायर क्रिस गैफनी से विराट कोहली की शिकायत कर दी। इसके बाद अंपायर गैफनी ने जाकर इस मामले में विराट कोहली से बात की।

Story first published: Wednesday, December 19, 2018, 11:42 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+