पाकिस्तान के इन दो दिग्गजों ने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने 7 जनवरी को एक ऐसी उपलब्धि हासिल की थी जिसने एशियाई क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय बनाया। इस अध्याय की शुरूआत भारतीय क्रिकेट टीम के नाम से होगी। जहां लिखा होगा कि एशियाई क्रिकेट में भारत ऐसा पहला देश था जिसने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में टेस्ट सीरीज में मात दी। इससे पहले कोई भी एशियाई टीम ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराने में कामयाब नहीं हो सकी थी। इस तरह से भारतीय टीम ने केवल भारत ही नहीं बल्कि समूचे एशियाई क्रिकेट का भी रूतबा बढ़ाया है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को इस अवसर पर बधाई दी है।
|
उपमहाद्वीप की पहली टीम बनने पर दी बधाई
बता दें कि इमरान खान राजनीति में आने से पहले एक दिग्गज क्रिकेटर रह चुके हैं। पाकिस्तान को 1992 का विश्व कप जीताने वाले इमरान खान ने विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह किसी भी भारतीय उपमहाद्वीप की टीम की ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीत है। गौरतलब है कि भारतीय उपमहाद्वीप में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें टेस्ट क्रिकेट खेलती हैं।
1983 विश्व कप जीत से भी बड़ी है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जीत : रवि शास्त्री
|
'रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने दी मुबारकबाद
इमरान खान के अलावा पाकिस्तान के एक और दिग्गज क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी भारत को बधाई दी। रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर शोएब ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने पर भारत को मुबारकबाद देते हुए कहा कि क्रिकेट की दुनिया में ऑस्ट्रेलिया का दौरा सबसे मुश्किल दौरों में एक है। ये भारत का महान प्रयास था और उन्होंने कंगारूओं दो लगातार दबाव में रखा।

एशियाई क्रिकेट का नया चैप्टर खुला
बता दें कि भारतीय टीम ने 71 साल में पहली पार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है। चार मैचों की सीरीज का पहला मैच एडिलेड में हुआ था जो भारत ने 31 रनों से जीता था। जबकि पर्थ में हुए दूसरे मैच में भारत को 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए आइकॉनिक बॉक्सिंग डे टेस्ट में कंगारूओं को 136 रनों से मात दी। चौथा टेस्ट सिडनी में हुआ जिसमें भारत ऑस्ट्रेलिया को पारी की हार का स्वाद चखाने के मुकाम पर पहुंच चुका था लेकिन बारिश और खराब रोशनी ने यह मैच ड्रा करा दिया। इस तरह भारत को सीरीज में 2-1 से जीत मिली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
