199 गेंद, 78 चौके, 30 छक्के जड़ बनाये 652 रन, तोड़ा 116 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई। महज 199 गेंद पर 78 चौके और 30 छक्के जमाकर 652 रन बनाने वाले प्रणव धनावड़े ने नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करा दिया है।
वरुण ने आर्या गुरुकुल स्कूल के खिलाफ खेलते हुए 116 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वरुण ने यह रिकॉर्ड मैच के पहले ही दिन अंडर 16 एचटी भंडारी ट्राफी इंटर स्कूल टूर्नामेंट में अपने नाम किया है।
कल्याण के केसी गांधी स्कूल की ओर से खेलते हुए वरुण ने मैदान के हर तरफ शॉट खेले। इस पारी के बाद उन्होंने अर्थर कोलिंस के 628 रने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो उन्होंने 1899 में इंग्लैंड में जूनियर हाउस मैच में बनाया था।
जिस तरह से वरुण ने अपनी पारी के दौरान 78 चौके और 30 छक्के लगाये उसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। यही नहीं पहले दिन में मानर क्रिकेट में 956 रन बनाकर भी केसी गांधी स्कूल की टीम ने रिकॉर्ड बनाया है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स एडी ने 1901 में 555 रन की पारी खेली थी। जबकि मुंबई के ही पृथ्वी शा ने 2013 में 546 रन बनाये थे।
वहीं प्रणव ने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि 1000 रन की पारी खेलें। उन्होंने कहा कि जब वह 350 रन के स्कोर पर पहुंचे तो उन्होंने इस बात का फैसला किया वह तीन औऱ रिकॉर्ड को भी तोड़ने की कोशिश करेंगे।
प्रणव दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वह 350 रन और बना सकते हैं 1000 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए। पृथ्वी के पिता पेशे से ऑटो रिक्शा चलाते हैं और इसी घर का खर्च उठाते हैं।
प्रणव के पिता प्रशांत ने कहा कि उन्हें उनके एक दोस्त ने उन्हें उनके बेटे के रिकॉर्ड के बारे में बताया जब वह 300 रन के स्कोर पर था और वह तुरंत मैदान पर अपने बेटे का मैच देखने पहुंच गया।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
