सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऋषभ पंत हुए फेल, 32 गेंदें खेलकर बनाए सिर्फ इतने रन
नई दिल्ली। युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत का फ्लाॅप प्रदर्शन जारी है। पंत को अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने का माैका मिला है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट दाैरान ही टीम से बाहर कर दिया था ताकि वो दिल्ली की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलकर अपनी खोई हुई लय फिर से हासिल कर लें। लेकिन पंत को जैसे ही खेलने का माैका मिला तो वह फिर खराब प्रदर्शन करते दिखे।
दिल्ली का रविवार ग्रुप ए में हरियाणा के साथ मैच हुआ। इस दाैरान हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दिल्ली के सामने 6 विकेट खोकर 182 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली के लिए ओपनिंग करने के लिए हितेन दलाल के साथ पंत को ही उतारा गया। हितेन 1 रन बनाकर चलते बने। दिल्ली को पंत से उम्मीद थी कि वो इस बड़े लक्ष्य तक टीम को पहुंचा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं दिखा।
दिल्ली के 3 विकेट महज 10 ओवर में ही गिर गए थे जिस दाैरान स्कोर भी 55 था। पर सभी को पंत की तूफानी बल्लेबाज का इंतजार था लेकिन वो भी दिल्ली को हार की ओर धकेलते हुए 11वें ओवर में ही चलते बने। पंत का विकेट 11वें ओवर की तीसरी विकेट पर गिरा, लेकिन निराश करने वाली बात यह रही कि उन्होंने इतने ओवर तक ही 32 गेंदों का सामना कर लिया था लेकिन बावजूद इसके वह 28 रन ही बना सके, जिसमें एक चाैका व एक ही छक्का शामिल रहा। पंत शुरूआती समय में ही खुद को बचाते दिखे। एक समय भी नहीं लगा कि वो कोई टी20 मैच खेल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
