सचिन के अनुभव का उपयोग नये खिलाडि़यों को संवारने में करे बीसीसीआई: गांगुली
कोलकाता | लंबे समय तक सचिन तेंदुलकर के साथी रहे भारत के कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट की एक महान उपलब्धि है। बीसीसीआई को उनके अनुभव का उपयोग नये खिलाडि़यों को निखारने में करना चाहिए। सचिन के सन्यास पर सौरव ने कहा कि 'उन्होने सही समय पर सन्यास लिया। खेल के मैदान में असीम सफलता पाने वाले सचिन के बारे में सौरव का कहना है कि उनमें खेल के प्रति एक समर्पण है।
गागुंली ने कहा कि वह सचिन से सबसे पहले इंदौर में आयोजित एक अंडर-16 कैम्प में मिले थे। बकौल गांगुली, "मैंने जब उन्हें देखा था, तब मैं उनकी प्रतिभा से हैरान था। वह सभी तरह के शॉट खेल सकते थे। उनमें इस खेल में सफल होने की जबरदस्त भूख थी।"
गांगुली का मानना है कि अब भारत के क्रिकेट बोर्ड को उनके अनुभव का सही इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे कि नये खिलाडि़यों को तराशा जा सके। सचिन वेस्टइंडीज से होने वाली टेस्ट सीरीज में अपना दो सौवां टेस्ट खेलेंगे, इस पर गांगुली का कहना है कि यह पहली बार और संभवत: आखिरी बार होगा, जब कोई खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दौ सौ टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड बनाएगा।
सचिन ने अब 198 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होने 15,837 रन बनाये हैं।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
