Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर की मैदान में मौत

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से एक दुखद खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान क्रिकेट के एक लोकप्रिय अंपायर की मैदान पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। नसीम शेख नाम के यह अंपायर लोकल स्तर पर काफी लोकप्रिय थे। उनको क्लब स्तर के टूर्नामेंट के मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ गया।

लायर्स टूर्नामेंट के दौरान टीएमसी मैदान पर नसीम शेख को दिल का दौरा पड़ा जिसके चलते उन्हें फौरन अस्तपताल ले जाया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए मैच के आयोजक ने बताया, 'मैच में अंपायरिंग के दौरान वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए समीप के अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।' 56 साल के शेख पेशे से कसाई थे लेकिन खेल के प्रति प्यार के कारण वह काबिल अंपायर बने।

बता दें कि इसी साल अगस्त में भी एक अंपायर की मौत हो गई थी। उनको मैच के दौरान बल्लेबाज का तेज प्रहार सिर पर झेलना पड़ा था। जॉन विलियम्स नाम के ये अंपायर 80 साल के थे। विलियम्स पेम्ब्रोकशायर काउंटी डिवीजन 2 के एक मैच के दौरान अंपायरिंग कर रहे थे।

यह मैच पेम्ब्रोक और नरबेथ के बीच चल रहा था। 13 जुलाई को हुए इसी मैच के दौरान उनके सिर पर गेंद लगी जिसके कारण वे कोमा में चले गए। उनको गेंद लगते ही कार्डिफ में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां से उनको 1 अगस्त को हॉवरफोर्डवेस्ट अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया जिसके दो सप्ताह बाद उनकी मौत हो गई।

जहां तक पाकिस्तान क्रिकेट की बात है तो पाक में दस साल बाद कोई बड़ी टीम श्रीलंका के रूप में मैच खेलने आई है। दोनों टीमों के बीच हुई वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से जीत मिली थी तो वहीं अब श्रीलंका ने टी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

तीन मैचों की सीरीज दूसरा मैच भी जीतकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में मेहमानों ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मैच गुरुवार को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Story first published: Tuesday, October 8, 2019, 6:47 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+