For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आजम खान बोले- नहीं पता था इतनी जल्दी जगह मिल जाएगी, लग रहा है सपना देख रहा हूं

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। युवा खिलाड़ी आजम खान को भी टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। आजम खान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोइन खान के बेटे हैं। आजम खान ने अपने छोटे से करियर में अब तक 36 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 157.41 की औसत से 743 रन बनाए हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें पाकिस्तान टीम में चुना गया है।

टीम के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'जब मैं ब्रेक फास्ट कर रहा था, तब नबील भाई ने मुझे बताया कि मुझे पाकिस्तान टी20 टीम के लिए चुना गया है। पहले तो मुझे लगा कि वह मेरा मजाक उड़ा रहा है। लेकिन फिर मैं नाश्ते से उठा और सीधे पापा के पास गया। मेरे लिए यह सब एक फिल्म की तरह था। यह मेरे लिए विश्वास ना कर पाने वाला लम्हा था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी जल्दी चुन लिया जाएगा। मुझे खुशी है कि मैंने पिछले एक साल से कड़ी मेहनत की है।'

आजम खान ने श्रीलंकाई प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है। आजम खान लंका प्रीमियर लीग में गॉल ग्लेडियेटर्स की ओर से खेल रहे थे। उनके हाई-पिच शॉट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए चुने जाने के बारे में कहा, "मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं सपना देख रहा हूं। मेरा लक्ष्य देश के लिए खेलना था। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।'

पाकिस्तान की टी20 टीम-
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), अरशद इकबाल, आजम खान, फहीम अशरफ, फखर जमान, हैदर अली, हैरिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज , मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी, शरजील खान और उस्मान कादिर।

Story first published: Saturday, June 5, 2021, 16:23 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+