For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट क्रिकेट में 'सबसे अटपटे ढंग' से आउट होने पर पाकिस्तान के अजहर अली ने क्या कहा

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में अजहर अली का रन आउट लोगों के जेहन में लंबे समय तक याद रहेगा। आस्ट्रेलिया की टीम ने जिस चालाकी से इस बल्लेबाज को आउट किया वह हैरतअंगेज और अजीबोगरीब दोनों रहा। सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत में हर जगह इस रन आउट की चर्चा है और लोग इस घटनाक्रम पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों का खूब मजाक भी बना रहे हैं।

इस रन आउट के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली ने कहा कि मेरा बच्चा मुझसे इस रन आउट के बारे में हमेशा मजिकया लहजे में पूछेगा। मुझे लगता है कि यह वाकई चौंकाने वाला था गलती हमारी थी कि हमने गेंद को देर तक देखा नहीं और यह मान लिया की गेंद ने बॉउंड्री को छू लिया है। अशद ने भी गेंद को नहीं देखा।यह मेरे लिए दुर्भाग्यपूर्ण था। जब आप फॉर्म में लौट रहे हों और इस तरह के अनोखे अंदाज में रन आउट होना टीम और खिलाड़ी दोनों के लिए बुरा होता है।

क्या था मामला:

मैच के तीसरे दिन पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज अजहर अली कुछ ऐसे आउट हुए की सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड करने लगा। दरअसल, 20वें ओवर में पीटर सिडल गेंदबाजी कर रहे थे। अजहर अली 64 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे छोर पर उनके साथ असद शफिक मौजूद थे। अजहर अली ने गेंद को स्लिप और गली के बीच से थर्ड मैन की दिशा में खेला। डीप में पीछे कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं था, जिसके कारण उन्‍हें लगा कि गेंद चौके के लिए जा रही है।
अजहर अली और असद शफिक पिच के बीच में आकर आपस में बातचीत करने लगे। गेंद बाउंड्री पर पहुंचने से पहले ही रुक गई। मिशेल स्‍टार्क ने तुरंत दौड़कर बॉल को पकड़ा और विकेटकीपर टिम पेन को पकड़ा दी। टिम पेन ने अजहर अली को रनआउट कर दिया। अजहर के इस तरह से आउट होने का तरीका बेहद अनोखा है।

Story first published: Friday, October 19, 2018, 11:20 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+