बैंगलोर। 13 मई को टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक रहे मोहम्मद अजहरूद्दीन की जीवनी पर बनी फिल्म 'अजहर' रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में काफी उत्सुकता है।
तो क्या फिल्म 'अजहर' से बदल जायेगी मोहम्मद अजहरूददीन की छवि?
इस फिल्म का प्रमोशन खुद फिल्म के मिस्टर सब्जेक्ट यानी कि अजहरूद्दीन कर रहे हैं लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने के कारण कई पुराने दिग्गज क्रिकेटर्स की नींद उड़ी हुई है। एनडीटीवी इंडिया की खबर के मुताबिक इस फिल्म में अजहर की लाइफ से जुड़े तीन मुद्दों पर फोकस किया गया है वो है खेल, अफेयर और मैच फिक्सिंग का आरोप।
फिल्म 'अजहर' का ट्रेलर देख कर चौंक जायेंगे आप, Video
लेकिन नंबे के दशक में हुए अजहर के साथ मैच फिक्सिंग प्रकरण में केवल अजहर ही नहीं काफी पुराने दिग्गजों का नाम भी उछला था। हालांकि कुछ लोगों के खिलाफ आरोप साबित नहीं हो पाये थे जिसमें कपिल देव, मनोज प्रभाकर, रवि शास्त्री और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे लोग शामिल हैं। हालांकि इन चारों का चरित्र बेदाग है और इन सबने देश के लिए काफी अच्छी क्रिकेट खेली है बावजूद इसके उन दिनों इन सब का नाम भी विवादों में शामिल हुआ था। अजहर की तरह मैच फिक्सिंग में तत्कालीन विकेट कीपर नयन मोंगिया और हरफनमौला खिलाड़ी अजय जडेजा भी आरोपों में नपे थे और उन पर मैच ना खेलने का बैन लगाया गया था।
शैनन से शादी ना सही दोस्ती तो की है अजहरूद्दीन आपने.. क्यों?
इसलिए कहा जा रहा है कि फिल्म 'अजहर' को लेकर इन नामचीन हस्तियों में खलबली मची हुई है क्योंकि हो सकता है कि फिल्म में इन सबका का नाम भी घसीटा गया हो क्योंकि इन सबका नाम मोहम्मद अजहरूद्दीन से जुड़ा हुआ तो है ही। फिलहाल फिल्म में डायरेक्टर टोनी डिसूजा ने क्या दिखाया है ये तो 13 मई को पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। आपको बता दें कि एकता कपूर प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म में मुख्य किरदार इमरान हाशमी, नरगिस फाखरी, प्राची देसाई और लारा दत्ता ने निभाया है। फिल्म के गाने पहले ही काफी हिट हो चुके हैं।