तो क्या फिल्म 'अजहर' से बदल जायेगी मोहम्मद अजहरूददीन की छवि?
मुंबई। इन दिनों भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूददीन की जीवनी पर बन रही फिल्म 'अजहर' की खासी चर्चा है। फिल्म में देश के सफलतम कप्तान मोहम्मद अजहरूददीन के जीवन के उस पहलू को दिखाया गया है जिसने उन्हें एक दिन के अंदर ही लोगों की नजरों में हीरो से जीरो बना दिया था, जी हां हम बात कर रहे हैं मैच फिक्सिंग कांड की जिसमें कप्तान मोहम्मद अजहरूददीन का नाम आने पर उनकी जिंदगी ही बदल गई थी।
फिल्म 'अजहर' का ट्रेलर देख कर चौंक जायेंगे आप, Video
इस फिल्म में अजहर का रोल निभाने वाले अभिनेता इमरान खान ने कहा कि इस फिल्म के जरिये लोगों के सामने वो सच आयेगा जो कि वो नहीं जानते हैं। मैदान पर खेल देखते वक्त इंसान को खबर नहीं होती है कि खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम और उसके पर्सनल रिश्तों में क्या हो रहा है? मुझे भी इस फिल्म को करने से पहले कुछ पता नहीं था लेकिन फिल्म को करने के बाद एहसास हुआ कि हमेशा वो ही सच नहीं होता जो कि सामने दिखता है।
गौरतलब है कि टीम इंडिया के ही नहीं बल्कि दुनिया के सफलतम कैप्टन में से एक भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूददीन को 27 नवंबर 2000 को मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था जिसके बाद बीसीसीआई ने अजहर के खेलने पर लाइफ टाइम बैन लगा दिया था लेकिन साल 2012 में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने यह बैन हटा दिया था।
फिल्म 13 मई को रिलीज होगी
आपको बता दें कि फिल्म में अजहर की पहली पत्नी नौरीन का रोल प्राची देसाई ने तो दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी की भूमिका नरगिस फाखरी ने निभायी है। जबकि लारा दत्ता फिल्म में वकील की भूमिका में है। फिल्म 13 मई को रिलीज होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
