Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : गांगुली ने खेली दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार रात हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएलएल) में अब तक की अपनी दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली।

गांगुली ने चार्जर्स के खिलाफ 54 गेंदों पर 88 रनों की धुआंधार पारी खेली। इससे पहले भी उन्होंने आईपीएल के पहले संस्करण में 11 मई, 2008 को चार्जर्स के खिलाफ ही 57 गेंदों पर 91 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

चार्जर्स के खिलाफ कोलकाता में खेली गई इस 88 रनों की पारी के साथ ही गांगुली आईपीएल में पांच अर्धशतक जड़ने वाले नाइट राइडर्स के पहले बल्लेबाज बन गए। उनके अलावा ब्रेड हॉज ने नाइट राइडर्स की ओर से चार अर्धशतक जड़े हैं।

आईपीएल के तीसरे संस्करण में गांगुली के कुल 241 रन हो गए हैं। इस संस्करण में रन के मामले में वह चौथे स्थान पर काबिज हो गए हैं। तीसरे संस्करण में जैक्स कालिस ने 362, सचिन तेंदुलकर ने 314 और यूसुफ पठान ने 274 रन बनए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+