For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजहरूद्दीन के बेटे का गोवा की टीम में हुआ चयन, उठने लगे सवाल

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन के बेटे असाउद्दीन के गोवा की राणजी टीम में चयन होने के विवाद विरोध के सुर फूटने लगे हैं ।उनके बेटे के चयन को लेकर विरोध हो रहा है। बेटे के टीम में चुने जाने पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बिना किसी फीस के गोवा टीम का सलाहकार बनने की पेशकश की है। गोवा क्रिकेट संघ (जीसीए) के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कौन कर रहा है विरोध:
गोवा के लिए अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शादाब जकाती ने असाउद्दीन के चयन का विरोध किया है। असाउद्दीन ने एक भी रणजी ट्रोफी मैच नहीं खेला है और ऐसे में उनका चयन जीसीए को बैकफुट पर धकेल रहा है। जीसीए के सचिव दया ने कहा, 'असाउद्दीन उनके बेटे हैं और वह अब टीम का हिस्सा हैं तो अजहरुद्दीन मुफ्त में टीम के सलाहकार होंगे। भारत के पूर्व कप्तान की सलाह मिलना टीम के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।' उन्होंने हालांकि कहा कि अजहर और संघ के बीच कोई लिखित करार नहीं हुआ है। दया ने कहा, 'असाउद्दीन गेस्ट प्लेयर की तरह टीम में जुड़ रहे हैं। हमने उन्हें एक भी पैसा नहीं दिया है। हम पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं और इसलिए हमने यह रास्ता चुना।'

इससे पहले जकाती ने असाउद्दीन को टीम में शामिल करने के जीसीए के फैसले की आलोचना की है। जकाती ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'इसलिए क्योंकि वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के बेटे हैं, जो एक महान खिलाड़ी थे। क्या यह उन्हें गोवा की टीम में जगह दिला सकता है। असाउद्दीन की उम्र 28 साल है और उन्होंने अभी तक एक भी रणजी ट्रोफी या प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला। वह अपने राज्य के लिए आखिरी मैच 2009 में खेले वो भी एक आमंत्रण टूर्नामेंट में।'

गोवा के खिलाड़ी भी कर रहे संघर्ष:
जकाती ने कहा, ' उन्होंने उत्तर प्रदेश से खेलने की कोशिश की, उन्होंने कई और राज्यों से खेलने की कोशिश की लेकिन मौका नहीं मिला।' लेफ्ट आर्म स्पिनर ने कहा, 'यह गोवा है आप आओ आपका स्वागत है। गोवा के खिलाड़ियों का क्या ? हम भी संघर्ष कर रहे हैं। हम भी काफी मेहनत कर रहे हैं। हम भी गोवा के लिए खेलना चाहते हैं।'

Story first published: Saturday, August 25, 2018, 14:12 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+