For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद अजहरुद्दीन और तेलंगाना के मंत्री की BCCI से अपील, हैदराबाद में हो IPL का आयोजन

हैदराबाद। महाराष्ट्र में जिस तरह से कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं उसके बाद भारत में आगामी आईपीएल के आयोजन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। माना जा रहा है कि अगर कोरोना के मामले नहीं कम होते हैं तो एक बार फिर से इस बार भी आईपीएल का आयोजन भारत से बाहर हो सकता है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन चाहते हैं कि आईपीएल का आयोजन हैदराबाद में कराया जाए। इस बाबत अजहरुद्दीन ने तेलंगाना के मंत्री और टीआरएस के वर्किंग प्रेसिडेंट केटी रामा राव से अपील की है कि वह आईपीएल का आयोजन हैदराबाद में कराया जाए।

अजहरु्ददीन ने ट्वीट करके लिखा मै पूरी तरह से केटीआर की अपील का समर्थन करता हूं। हैदराबाद बीसीसीआई के निर्देशानुसार सुरक्षित बायो बबल में आईपीएल का आयोजन सफलता के साथ कराने की पूरी क्षमता रखता है। बता दें कि इशसे पहले केटीआर ने भी ट्वीट करके बीसीसीआई से खुली अपील की थी। उन्होंने कहा था कि यह बीसीसीआई और आईपीएल के पदाधिकारियों से मेरी खुली अपील है कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए हैदराबाद को शामिल किया जाए। हमारी प्रभावकारी कोविड कंटेनमेंट रणनीति ने बेहतर परिणाम लोगों के सामने रखे हैं, देश के सभी मेट्रो शहरों की बात करें तो हमने अच्छे आंकड़े दिए हैं और हम विश्वास दिलाते हैं कि आपको आईपीएल के आयोजन में सरकार पूरी मदद करेगी।

बता दें कि आईपीए के 14वें सीजन का आयोजन अप्रैल माह के दूसरे हफ्ते में कराया जा सकता है। हालांकि अभी इसकी तारीखों और जगह का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि मौजूदा इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद बीसीसीआई की ओर से तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल कोरोना के चलते आईपीएल का आयोजन यूएई में कराया गया था।

Story first published: Monday, March 1, 2021, 18:49 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+